UPPSC Result: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल ने बिना कोचिंग पास की परीक्षा, पूरे राज्य में 15वीं रैंक

UPPSC Result: दीक्षा अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में यूपी पीएससी परीक्षा क्लियर कर ली है. इसके लिए उन्होंने किसी भी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPPSC Result

UPPSC Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित यूपी पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है. इंटरव्यू के बाद आयोग की तरफ से फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. इस बार टॉपर्स में ज्यादातर लड़कियां शामिल हैं. मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल भी इनमें से एक हैं, जिन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है, जिसके बाद उन्हें मिलने वाली बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है. 

बिना कोचिंग के पास की परीक्षा 

मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल ने अपने पहले ही अटेंप्ट में ये परीक्षा पास कर ली है. उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली थी. ये उपलब्धि हासिल करने के बाद वो काफी खुश हैं. दीक्षा अग्रवाल की मां टीचर हैं और पिता एक दुकान चलाते हैं. अब बेटी के अधिकारी बनने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है. 

लड़कियों ने मारी बाजी

यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसमें टॉप-10 में 6 लड़कियां शामिल हैं. नेहा पांचाल ने इस बार परीक्षा में टॉप किया है. वहीं अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला है. कुल 932 अभ्यर्थियों को आयोग की तरफ से पास घोषित किया गया है. चुने गए 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं. पीसीएस परीक्षा में चुने गए इन तमाम लोगों को अब 24 अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति मिली है. 

बता दें कि पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को घोषित किया गया था. मेंस परीक्षा में कुल 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए थे. यूपीपीसीएस MAINS की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी.

Advertisement

UPPSC Result: देवरिया के दो सगे भाइयों ने किया कमाल, एक साथ UP PCS निकालकर बने अफसर

Featured Video Of The Day
US Government Iran War पर Daily $500 Million फूंक रही? Zohran Mamdani का Trump से तीखा सवाल