UPPSC Interview 2024: कल से शुरू हो रहे हैं यूपी पीसीएस के इंटरव्यू, पहली बार में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये धाकड़ रणनीति

UPPSC PCS 2024 के इंटरव्यू कल 16 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. जानिए प्रयागराज में होने वाले इस इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और तैयारी की बेस्ट टिप्स.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आयोग द्वारा इंटरव्यू लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.

UPPSC PCS Interview 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh public service commission) ने साल 2024 में आयोजित पीसीएस (PCS) मुख्य परीक्षा (Mains exam) में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है. इंटरव्यू कल यानी 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगे. आपको बता दें कि यूपीपीसीएस (UPPCS) में इंटरव्यू अहम और आखिर पड़ाव होता है, जिसे अगर आप पार कर गए तो 'SDM' या 'DSP' का टैग आपके नाम के आगे लग जाएगा. इंटरव्यू में किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर आपकी सोच, विचार, व्यवहार की असली परीक्षा होती है. 

आयोग द्वारा इंटरव्यू लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की हेल्प से लॉगिन करके कॉल लेटर निकाल सकते हैं. 

इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल और जरूरी बातें
 

आपको बता दें कि इंटरव्यू प्रयागराज स्थित कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू दो शिफ्ट में होंगे, पहली शिफ्ट 9 बजकर 30 मिनट और दूसरी 2 बजे होगी. 

इंटरव्यू के लिए बेस्ट टिप्स (Strategy)

DAF (बायोडाटा) को रट लें

आपने फॉर्म भरते समय जो जानकारी दी है, बोर्ड उसी से सवाल शुरू करता है. अपने शहर, हॉबी और पढ़ाई के बारे में पूरी जानकारी रखें.

करेंट अफेयर्स पर नजर

पिछले एक हफ्ते की बड़ी खबरों, खासकर यूपी से जुड़ी योजनाओं पर अच्छी पकड़ बना लें.

ड्रेस कोड का रखें ध्यान

आपका पहनावा फॉर्मल और सादा होना चाहिए. इससे आपका आत्मविश्वास झलकता है.

सटीक जवाब दें

अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता, तो विनम्रता से 'सॉरी' बोल दें. गलत जवाब देकर बोर्ड को घुमाने की कोशिश न करें.

Featured Video Of The Day
Mahashivratri 2026: Varanasi से Ujjain तक भक्ति का सैलाब, महाशिवरात्रि पर देशभर में सुबह से ही धूम