UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट आउट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPPSC ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 के इंग्लिश और बायोलॉजी सब्जेक्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. अपना रोल नंबर चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPPSC ने साफ किया है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

UPPSC LT Grade Result 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी (LT) ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. फिलहाल आयोग ने अंग्रेजी (English) और जीव विज्ञान (Biology) सब्जेक्टस का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

डायरेक्ट लिंक एलटी ग्रेड इंग्लिश रिजल्ट

डायरेक्ट लिंक एलटी ग्रेड बायोलॉजिकल रिजल्ट

PDF में चेक करें अपना रिजल्ट

आयोग ने रिजल्ट को किसी स्कोरकार्ड की तरह नहीं, बल्कि एक PDF लिस्ट के रूप में जारी किया है. इसमें उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया है. फिलहाल छात्र केवल अपना सिलेक्शन स्टेटस देख सकते हैं, व्यक्तिगत मार्क्स (Scorecard) बाद में जारी किए जाएंगे.

कैसे देखें रिजल्ट

  1. सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर आपको Results का एक सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करिए.
  3. यहां आपको 'LT Grade Teacher Result 2026 – English/Biology' का लिंक दिखेगा.
  4. लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुल जाएगी.
  5. इस PDF में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए मोबाइल या कंप्यूटर के Search ऑप्शन का इस्तेमाल करिए.
  6. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो  फाइल को सेव करना न भूलें.

आपको बता दें कि जो उम्मीदवार इस रिटेन एग्जाम में पास हो गए हैं, वो अब Mains Exam या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हो सकते हैं. आयोग जल्द ही इसके लिए अलग से नोटिस जारी करेगा.

इस बात का रखें ध्यान

UPPSC ने साफ किया है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जैसे मेन्स एग्जाम की तारीख या वेरिफिकेशन का शेड्यूल जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर साझा किया जाएगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान के साथ युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, Trump ने क्या कह कर चौंकाया? | BREAKING NEWS