UPPSC LT Grade Result: एलटी ग्रेड शिक्षक के चार विषयों के नतीजे जारी, 6,772 उम्मीदवार हुए पास

UPPSC LT Grade Result OUT: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे घोषित किए गए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने ये परीक्षा पास की है, उन्हें अब मेन एग्जाम देना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPPSC LT Grade Result OUT: क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को अगले चरण का एग्जाम देना होगा.

UPPSC LT Grade Result: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC), प्रयागराज ने एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. अभी कुल चार विषयों विज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत और गृह विज्ञान विषयों के नतीजे जारी किए गए हैं. कुल 2,98,743 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था. जिसमें से 1,61,905 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. 6,772 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए हैं.

कैसे चेक करें नतीजे

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे घोषित किए गए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है, वो  http://uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब मेन एग्जाम में बैठने को मौका मिलेगा.

 साइंस स्ट्रीम का प्रीलिम्स एग्जाम 7 दिसंबर, 2025 को हुआ था. इसके लिए 1,02,953 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था. कुल 49,538 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.  प्रीलिमिनरी परीक्षा को 329 कैंडिडेट्स ने पास किया है, जो की अब मेन एग्जाम में शामिल होंगे.

कॉमर्स का प्रीलिमिनरी एग्जाम 21 दिसंबर, 2025 को हुए थे. कुल 66,165 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया. लेकिन 30,619 ही परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 887 कैंडिडेट्स मेन एग्जाम के लिए क्वालिफाई हुए हैं.

संस्कृत की परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को हुई थी.  40,402 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. जिसमें से 26,273 परीक्षा में शामिल हुए थे. नतीजों के अनुसार 2,772 कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए हैं.  होम साइंस प्रीलिमिनरी एग्जाम का आयोज न 21 दिसंबर, 2025 को किया गया था. इस परीक्षा को 2,784 कैंडिडेट्स ने पास किया है.

कब होगा मेन एग्जाम

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC), प्रयागराज के अनुसार मुख्य परीक्षा के आयोजन से जुड़ी  सारी जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी.  अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद होगा. 

ये भी पढ़ें-RBI ने कई शहरों में असिस्टेंट के 650 पदों के लिए मंगाए आवेदन, तुरंत करें अप्लाई

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran-Israel War | Trump के साथ कौन से देश? ईरान के रडार पर Google, Amazon, Microsoft!