UPPSC 2024 Interview में किस तरह के पूछे गए सवाल, देख लीजिए लिस्ट

UPPSC 2024 इंटरव्यू में सिचुएशन बेस्ड, प्रशासनिक, करंट अफेयर्स, सब्जेक्ट और सोशल इश्यू से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए. कैंडिडेट्स से उत्तर प्रदेश की जानकारी, SDM के तौर पर डिसीजन लेने की क्षमता, AI और टेक्नोलॉजी के यूज पर भी सवाल हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उत्तर प्रदेश का परिचय दीजिए. इसमें इतिहास, जनसंख्या, आर्थिक स्थिति, कृषि, उद्योग और सांस्कृतिक महत्व पर सवाल हुए. 

UPPSC 2024 Interview Questions: UPPSC इंटरव्यू का नाम सुनते ही दिल की धड़कन तेज हो जाती है. प्री-मेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद कम संख्या में कैंडिडेट्स यहां तक पहुंचते हैं. यहां ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं कि जवाब दे पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. फरवरी 2026 में हुए UPPSC 2024 इंटरव्यू में पैनल ने ऐसे-ऐसे सवाल दागे, जिन्होंने कैंडिडेट्स की सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि उनके सोचने के तरीके, बैलेंसिंग पावर और फैसले लेने की ताकत को भी परखा. इस बार इंटरव्यू में रटे हुए जवाब काम नहीं आए. सिचुएशन बेस्ड सवाल, प्रशासनिक सोच, समाज से जुड़े मुद्दे, टेक्नोलॉजी, AI, करंट अफेयर्स ने कैंडिडेट्स को खूब उलझाया. अगर आप भी UPPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां देखिए यूपीपीएससी 2024 इंटरव्यू में पूछे गए सवालों की लिस्ट.

UPPSC 2024 इंटरव्यू का ट्रेंड कैसा रहा

कैंडिडेट्स के मुताबिक, इस बार इंटरव्यू में एडमिनिस्ट्रेटिव विजन, ग्राउंड लेवल सोच, इनोवेशन और संतुलित जवाब देने की क्षमता को खास महत्व दिया गया. इंटरव्यू पैनल ने ऐसे सवाल पूछे, जिनसे यह समझा जा सके कि आप एक जिम्मेदार अफसर के तौर पर कैसे सोचते हैं. सब्जेक्ट, करंट अफेयर्स, हॉबी, समाज और प्रशासन से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए.

UPPSC 2024 इंटरव्यू में सिचुएशन बेस्ड सवालों की भरमार

1. अगर आप अधिकारी हैं और कहीं भीड़ (मॉब) जमा हो जाए तो उसे कैसे संभालेंगे.

2. अगर सड़क चौड़ी करने के लिए मंदिर हटाना पड़े तो आप क्या करेंगे.

3. अगर आप SDM हों और कुतुबुद्दीन ऐबक या इल्तुतमिश की किसी योजना को लागू करना हो या उनकी कमियां बतानी हों तो क्या कहेंगी.

UPPSC 2024 इंटरव्यू में यूपी, सोसाइटी और कल्चर से जुड़े सवाल

1. उत्तर प्रदेश का परिचय दीजिए. इसमें इतिहास, जनसंख्या, आर्थिक स्थिति, कृषि, उद्योग और सांस्कृतिक महत्व पर सवाल हुए. 

2. उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति कैसी है.

3. अगर आप SDM हैं तो ऐसा क्या काम करेंगे, जो पहले किसी एसडीएम ने नहीं किया हो.

4. इंटरकास्ट, इंटर रीलिजन और इंटरस्टेट मैरिज का भारतीय संस्कृति पर क्या असर पड़ रहा है.

5. फेक न्यूज क्या है, अफवाहें कैसे फैलती हैं और उन्हें कैसे रोका जाए.

सब्जेक्ट और अकेडमिक बैकग्राउंड से जुड़े सवाल

1. पॉलिटिकल साइंस को साइंस क्यों कहा जाता है.

2. आपने बीटेक किया है, तो अपने फील्ड में क्यों नहीं काम कर रहे. सरकार इंजीनियर्स पर काफी पैसे खर्च कर रही है, फिर भी वे लोग UPPSC में क्यों आ रहे हैं.

Advertisement

3. AI को कैसे यूज किया जा सकता है और टेक्नोलॉजी प्रशासन में कैसे मदद कर सकती है. 

करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल

1. प्रेसिडेंशियल डेमोक्रेसी क्या है.

2. पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी क्या होती है.

3. पश्चिमी यूपी में कृषि से ज्यादा इंडस्ट्रियलाइजेशन क्यों है और आप इसे कैसे देखते हैं.

4. नागपुर को नागपुर ही क्यों कहा जाता है.

5. महिलाओं के अधिकार बढ़ाने के लिए सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं.

6. SIR को आप कैसे देखते हैं.

यह भी पढ़ें- PCS इंटरव्यू निकालने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है? ऐसे तय होता है कैडर

Featured Video Of The Day
BJP का Congress मुख्यालय के बाहर हल्लाबोल, AI इंडिया समिट में हंगामे के बाद जवाबी प्रदर्शन