UP TET दे चुके इन अभ्यर्थियों का नहीं आएगा रिजल्ट, OMR शीट में एक गोला नहीं भरना पड़ेगा भारी

UP TET परीक्षा में OMR शीट पर भाषा का गोला न भरने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट अमान्य हो सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कंप्यूटर ऐसी अधूरी ओएमआर शीट को रिजेक्ट कर देता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में ऐसी गलतियों से बचें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस समय सोशल मीडिया पर परीक्षा एक्सपर्ट्स और टीचर्स अभ्यर्थियों को जागरूक कर रहे हैं.

UP TET Exam Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) दे चुके लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी और सतर्क करने वाली खबर है. अगर आपने भी इस बार की परीक्षा दी है, तो यह जानकारी आपके काम की है. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों तमाम टीचर्स और एक्सपर्ट्स एक खास विषय पर चर्चा कर रहे हैं. 

उनका कहना है कि OMR शीट भरते समय की गई एक छोटी सी लापरवाही अभ्यर्थियों के पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है.

एक गोला छोड़ना पड़ जाएगा भारी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, UP TET परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थी OMR शीट भरते समय 'भाषा' (Language) वाला गोला भरना भूल जाते हैं. परीक्षा के दबाव या जल्दबाजी में अक्सर यह चूक हो जाती है. आपको बता दें कि अगर आपने OMR शीट में भाषा का विकल्प चुनने वाला गोला खाली छोड़ दिया है, तो आपका रिजल्ट रोक दिया जाएगा और उसे इनवैलिज घोषित कर दिया जाएगा.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह

इस समय सोशल मीडिया पर परीक्षा एक्सपर्ट्स और टीचर्स अभ्यर्थियों को जागरूक कर रहे हैं. उनका कहना है कि परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र हल करने से ज्यादा जरूरी सही तरीके से OMR शीट को भरना है. केवल एक गोला न भरने की वजह से हर साल हजारों छात्रों का रिजल्ट अमान्य हो जाता है, जिससे उनकी पूरी तैयारी बेकार चली जाती है. इसलिए, भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में भी अभ्यर्थी रोल नंबर, बुकलेट सीरीज और भाषा वाले गोलों को बेहद ध्यान से भरें.

यह भी पढ़ेंपेरेंट्स के काम की खबर: दिल्ली के स्कूलों में अब बच्चों की सुरक्षा होगी और भी मजबूत, जानिए क्या है नया प्लान

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
वक्फ की जमीनों पर मुंह में फेविकोल क्यों लगा लेते हो.. योगी का विपक्ष पर पलटवार
Topics mentioned in this article
UP TET