UP Shiksha Mitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इनमें राज्य के लाखों शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाने पर भी मुहर लगाई गई है, जिसके बाद अब शिक्षा मित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा. यूपी में एक लाख 42 हजार से ज्यादा शिक्षा मित्र हैं, उन सभी के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सरकार की तरफ से ये भी बताया गया है कि बढ़ा हुआ मानदेय शिक्षा मित्रों को कब से मिलेगा.
कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
यूपी के लाखों शिक्षा मित्रों को 1 मई से ये बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी. शिक्षा मित्रों के अलावा अनुदेशक का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए किया गया है. अप्रैल से ये सैलरी बढ़ाई गई थी, जिसका लाभ मई के महीने से तमाम शिक्षा मित्रों को मिलने जा रहा है. पिछले लंबे समय से यूपी के लाखों शिक्षा मित्र इस फैसले का इंतजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था.
कैंपियरगंज में बनेगी यूनिवर्सिटी
कैबिनेट बैठक में गोरखपुर के कैंपियरगंज में एक वानिकी एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी खोलने पर भी विचार हुआ है. इस यूनिवर्सिटी के लिए 491 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा और यहां उच्च शिक्षा के साथ ट्रेनिंग भी दी जाएगी. यूनवर्सिटी के लिए 50 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी.
टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी
कैबिनेट बैठक के बाद बताया गया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत निःशुल्क टैबलेट हेतु अंतिम बिड हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. 25 लाख टैबलेट खरीदे जाएंगे, अभी तक 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं.
कैबिनेट के बाकी फैसले
- ओएफबी टेक प्राइवेट लिमिटेड 589 करोड़ के निवेश के साथ शाहजहांपुर में एग्रो केमिकल्स बनाएगी
- इंडिया ग्लाइकॉन्स लिमिटेड गोरखपुर (गीडा) में एथेनाल प्रोडक्शन के लिए क्षमता विस्तार करेगी,669 करोड़ का निवेश
- सोलर सेल व मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट निर्माण हेतु 3805 करोड़ का निवेश, बुंदेलखंड व यमुना अथॉरिटी परिसर में.
- बिसलेरी इंटरनेशनल प्रा.लिमिटेड,प्रयागराज में स्थापित होगा 269.31 करोड़ का निवेश
बिहार में सिर्फ एक बार प्रतियोगी परीक्षा दे पाएंगे ये सरकारी कर्मचारी, फिर छोड़नी होगी नौकरी