UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : महिलाओं के लिए 2584 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

Sarkari Jobs For Female 2026 : यूपी रोडवेज में 2584 महिला कंडक्टर पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें बिना लिखित परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर चयन होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चयनित उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा.

UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा और खास मौका सामने आया है. यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टर के 2584 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. यानी जो महिलाएं 12वीं पास हैं, उनके लिए ये सीधा मौका है नौकरी पाने का. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, इसलिए 12वीं के नंबर ही सबसे अहम भूमिका निभाएंगे. ये पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के ज्यादा अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही CCC सर्टिफिकेट होना अनिवार्य रखा गया है. CCC यानी बेसिक कंप्यूटर कोर्स, जिसमें कंप्यूटर की जरूरी जानकारी दी जाती है. इसके अलावा उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी जरूरी बताया गया है. ये शर्तें इसलिए रखी गई हैं, ताकि उम्मीदवार काम के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें.

UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : बिना परीक्षा ऐसे बनेगी मेरिट

इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन 12वीं के नंबरों के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों के अच्छे अंक होंगे, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी. वहीं NCC B सर्टिफिकेट, NSS सर्टिफिकेट या स्काउट एंड गाइड्स में राज्य या राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड पाने वाली उम्मीदवारों को 5 फीसदी अतिरिक्त वेटेज भी मिलेगा. इससे कई महिलाओं को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है.

UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : सैलरी और इंसेंटिव

सेलेक्टेड उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा अगर कोई महिला 22 दिनों में 5000 किलोमीटर की ड्यूटी पूरी करती है, तो उसे 3000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव भी मिलेगा. यानी मेहनत के हिसाब से कमाई बढ़ाने का मौका भी मिलेगा.

Advertisement
UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि रोजगार मेलों के जरिए होगा. महिलाओं को तय तारीखों पर इन मेलों में पहुंचकर आवेदन करना होगा. 25 मार्च से इसकी शुरुआत होगी और अलग-अलग शहरों में मेले लगाए जाएंगे. इसमें सहारनपुर, झांसी, कानपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं. आगे भी कई जिलों में ये आयोजन होंगे.

 

Featured Video Of The Day
ईरान पूरी तरह से हार चुका, हमने यह जंग जीत ली है: Trump | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article