यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में नकल गैंग सावधान! पेपर लीक रोकने के लिए बोर्ड ने उठाया ये कदम

UP Police SI Exam: यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2025 को निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग जैसी गड़बड़ियों की सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए सीधे शिकायत की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Police SI Exam में नकल गैंग को चेतावनी

UP Police SI Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने रिटेन एग्जाम से पहले ही सख्त कदम उठा लिए हैं. मकसद साफ है कि पेपर लीक, नकल, पेपर खरीदने बेचने की कोशिश और सॉल्वर गैंग जैसी हर गड़बड़ी पर कड़ी नजर रखी जा सके. भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये खबर राहत देने वाली है क्योंकि अब परीक्षा को निष्पक्ष बनाने पर खास फोकस किया जा रहा है.

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए खास प्लान

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर किसी को पेपर लीक, नकल या किसी गलत गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वो सीधे इसकी शिकायत कर सकता है. इसके लिए अधिकारियों ने सीधे संपर्क करने के तरीके जारी किए हैं ताकि खबर तुरंत जिम्मेदार लोगों तक पहुंच जाए.

क्या होता है सॉल्वर गैंग?

सॉल्वर गैंग ऐसे लोगों का गिरोह होता है जो एंट्रेंस एग्जाम में असली उम्मीदवार की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को बैठाकर पेपर हल कराते हैं. कई बार ये लोग पैसे लेकर पास कराने की भी व्यवस्था करते हैं. ऐसे मामलों से मेहनती छात्रों का नुकसान होता है और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो जाते हैं.

शिकायत करने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

अक्सर लोग गड़बड़ी की जानकारी तो रखते हैं लेकिन सुरक्षा के डर से सामने नहीं आते. इसी बात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. नाम और पहचान किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं की जाएगी. यानी शिकायत करने वाला बिना डर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचा सकता है.

Advertisement

ईमेल और व्हाट्सऐप से दे सकते हैं सूचना

गड़बड़ी की जानकारी सीधे ईमेल या व्हाट्सऐप के जरिए दी जा सकती है.

ई मेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्सएप्प नंबर: 9454457951

पहले भी अपनाया जा चुका है ये तरीका

ये कोई नया कदम नहीं है. इससे पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं में ऐसी व्यवस्था की जा चुकी है. हाल के समय में अलग अलग राज्यों में पेपर लीक और नकल के मामलों ने परीक्षा सिस्टम पर सवाल खड़े किए थे. कई परीक्षाएं रद्द भी करनी पड़ी थीं. इसी वजह से अब संस्थाएं पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रही हैं.बोर्ड का मानना है कि समय पर सूचना मिलने से गड़बड़ियों पर तुरंत रोक लगेगी और परीक्षा सही तरीके से कराना आसान होगा.

PSTET Admit Card 2026: पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल और लेबनान में कैसे हैं हालात? Ground Report से समझिए