UP Police SI Exam: अगर 14-15 मार्च को है परीक्षा, तो भूलकर भी न पहनें ऐसा चश्मा, वरना सेंटर से हो जाएंगे बाहर

सिर्फ सेंटर पर ही नहीं, बल्कि लखनऊ में बैठकर भी अधिकारी हर हलचल पर नजर रखेंगे. इसके लिए त्रिस्तरीय लाइव कंट्रोल और कमांड सिस्टम तैयार किया गया है. यानी आपकी हर गतिविधि सीसीटीवी के जरिए बोर्ड की सीधी निगरानी में होगी. अगर कोई भी फर्जी आईडी के साथ पकड़ा गया, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिर्फ सेंटर पर ही नहीं, बल्कि लखनऊ में बैठकर भी अधिकारी हर हलचल पर नजर रखेंग.

UP Police SI Exam 20226 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 14 और 15 मार्च को होने वाली यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर बेहद सख्त नियम जारी किए हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो आपकी एक छोटी सी गलती, जैसे कि गलत तरह का चश्मा पहनना, आपको परीक्षा से बाहर कर सकती है. भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों के अंदर 'मेटा चश्मा' (Meta Glasses/Smart Glasses) पहनकर जाना पूरी तरह बैन है.

आजकल बाजार में ऐसे चश्मे मौजूद हैं जिनमें कैमरा और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स होते हैं, इसलिए बोर्ड ने किसी भी तरह के हाई-टेक या इलेक्ट्रॉनिक चश्मे पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की सख्त मनाही है. परीक्षा हॉल में आप सिर्फ ये तीन चीजें ही ले जा सकते हैं:

  1. प्रवेश पत्र (Admit Card)
  2. पहचान पत्र (Identity Card)
  3. नीला या काला पेन
नकल रोकने के लिए पूरी तैयारी

शनिवार को हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भर्ती बोर्ड ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह क्लीन रखा जाए. बोर्ड ने साफ कहा है कि इस बार- 

आधार वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक जांच, फिजिकल फ्रिस्किंग जैसी चेकिंग के तीन बड़े लेवल होंगे.

महिला अभ्यर्थियों के लिए खास इंतजाम

बोर्ड ने महिला कैंडिडेट्स की सुविधा और प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है. हर सेंटर पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी और तलाशी के लिए अलग से 'एनक्लोजर' (बंद केबिन) बनाए जाएंगे.

सिर्फ सेंटर पर ही नहीं, बल्कि लखनऊ में बैठकर भी अधिकारी हर हलचल पर नजर रखेंगे. इसके लिए त्रिस्तरीय लाइव कंट्रोल और कमांड सिस्टम तैयार किया गया है. यानी आपकी हर गतिविधि सीसीटीवी के जरिए बोर्ड की सीधी निगरानी में होगी. अगर कोई भी फर्जी आईडी के साथ पकड़ा गया, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Featured Video Of The Day
Middle East War का India में Petrol Diesel Prices पर बड़ा असर? Crude Oil Crisis और Government Plan