UPPRPB released UP Home Guard OMR Sheet Instructions 2026 : . उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने परीक्षा को लेकर OMR शीट भरने के निर्देश (Instructions) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 41,424 पदों को भरा जाना है. दिसंबर 2025 में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं.बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.
UPPRPB released UP Home Guard OMR Sheet Instructions 2026 : ओएमआर शीट के नियम देखना क्यों जरूरी है?
अक्सर देखा जाता है कि कई उम्मीदवार लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन तो करते हैं, लेकिन OMR शीट भरने में छोटी सी गलती की वजह से उनकी पूरी मेहनत बेकार चली जाती है. बोर्ड ने इसीलिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि आप रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) भरने में कोई गलती न करें. आप पोर्टल पर जाकर अपना एनरोलमेंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इन निर्देशों को पढ़ सकते हैं.
UPPRPB released UP Home Guard OMR Sheet Instructions 2026 : भर्ती से जुड़ी खास बातें
उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए जनरल, OBC और SC/ST वर्ग के हिसाब से सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह है-
- जनरल (General) - 16,650
- ओबीसी (OBC) - 11,090
- एससी (SC) - 8,645
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 4,331
- एसटी (ST) - 808
- कुल पद - 41,424
UPPRPB released UP Home Guard OMR Sheet Instructions 2026 : कौन दे पाएगा परीक्षा और क्या है फिजिकल टेस्ट?
इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET/PST) से गुजरना होगा.
जनरल/OBC/SC वर्ग के लिए लंबाई 168 CM होनी चाहिए. दौड़ की बात करें तो 4.8 किलोमीटर की दूरी 28 मिनट में पूरी करनी होगी.
महिलाओं के लिएजनरल/OBC/SC वर्ग की महिलाओं के लिए लंबाई 152 CM और वजन कम से कम 40 किलो जरूरी है. इन्हें 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी.
UPPRPB released UP Home Guard OMR Sheet Instructions 2026 : एडमिट कार्ड कब आएगा?
परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. आप यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे.