Govt Jobs: यूपी में आने वाली हैं हजारों भर्तियां, कांस्टेबल के 22605 पदों की भर्ती परीक्षा नवंबर में, यहां देखें लिस्ट

UP Bharti 2025: यूपी में इस साल कई हजार भर्तियां आने वाली है. जारी कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक कई विभागों में नौकरी निकलने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

UP Police Calendar 2025-26: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरियां ही नौकरियां होने वाली है. कुछ भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है, तो कुछ का जारी होना बाकी है. वहीं कुछ भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, जिसकी जानकारी आपको यहां मिलेगी.

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का यह कैलेंडर यूपी सरकार के मिशन रोजगार विभाग ने जारी किया है. जिसके मुताबिक, यूपी पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती की परीक्षा नवंबर में होगी. यूपी में कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी सहित अन्य पदों को मिलाकर  22,605 पदों पर भर्तियां होने वाली है. इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन नवंबर में जारी किया जाएगा. 

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)
टोटल पोस्ट : 921
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर/नवंबर, 2025) में होगी. 

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए
कुल पद : 1,153

प्रेस रिलीज : अक्टूबर/नवंबर, 2025

आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी (महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस

कुल पद : 22,605

नोटिस : नवंबर, 2025

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए
कुल पद : 1,129
(लिखित परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर, 2025) में होगी.

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं.
कुल पद : 4,543

सहायक रेडियो परिचालक
कुल पद : 44
नोटिस : अक्टूबर/नवंबर, 2025 में जारी होगा.

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)
कुल पद : 345

नोटिस : दिसंबर, 2025 में जारी होगा

ये भी पढ़ें-Railway jobs 2025: रेलवे में निकली ने सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती, ग्रेजुएशन होनी चाहिए योग्यता, इतनी होगी सैलरी

Featured Video Of The Day
CM Yogi की तारीफ, Samajwadi Party पर हमला..Mayawati ने रैली से दिए क्या सियासी संकेत?|Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article