UP Anganwadi Bharti: यूपी के 5 जिलों में निकली आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं कर दें आवेदन

जो महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं उनका 12वीं पास होना जरूरी है. न्यूनतम आयु सीमा 18 साल रखी गई है. वहीं अधिकतम आयु सीम 35 साल रखी गई. आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सबसे ज्यादा भर्ती रामपुर जिले में निकाली गई है.

UP Aganwadi Worker: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) की भर्तियां निकली हैं. जो भी महिलाएं सरकार के साथ जुड़कर काम करने का सपना देखते हैं, वो इस मौके को हाथ से जाने न दें. महिला के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये एक अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश के कुल पांच जिलों में भर्ती निकाली गई है. जिन जिलों में भर्ती निकाली गई है, उनमें- भदोही, बिजनौर, रामपुर, संत कबीर नगर और बांदा हैं. सबसे ज्यादा भर्ती रामपुर जिले में निकाली गई है. किस जिले में कितने पदों  को भरा जाना है और आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है आइए जानते हैं

  1. भदोही में 7 पदों के लिए भर्ती निकली है, आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2026.
  2. बिजनौर में 41 पदों पर भर्ती निकाली गई है, आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है.
  3. रामपुर में सबसे ज्यादा 227 पदों पर भर्ती निकाली गई है, 1 अप्रैल 2026 तक आप आवेदन कर सकते हैं.
  4. संत कबीर नगर में 27 पदों को भरा जाना है, 28 मार्च 2026 आवदेन करने की आखिरी तारीख है.
  5. बांदा मेंं 28 पदों पर भर्ती निकाली गई है, आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है.

कौन कर सकता है आवेदन 

इन पदों के लिए केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने हैं. ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in  पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. इस लिंक पर भर्ती से जुड़ा हुआ नोटिफिकेशन में मिल जाएगा. जो महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं उनका 12वीं पास होना जरूरी है. न्यूनतम आयु सीमा 18 साल रखी गई है. वहीं अधिकतम आयु सीम 35 साल रखी गई. आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som को Muslim Votes क्यों नहीं चाहिए? | Bengal Elections 2026 | Chakravyuh