UKPSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड की 11 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानें कब होगी PCS, RO-ARO और प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

UKPSC Exam Calendar 2026 : UKPSC ने परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी करते हुए PCS, RO-ARO, प्रवक्ता भर्ती, सहायक अभियंता और अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित कर दी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैलेंडर के मुताबिक सहायक नगर एवं ग्राम नियोजक परीक्षा 25 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी, जबकि पशु चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को होनी है.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें विभिन्न विभागों की कुल 11 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की एक्सपेक्टेड डेट्स जारी की गई हैं. जारी कैलेंडर के अनुसार उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को होनी है. वहीं प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 (कला) 6 दिसंबर 2026 और प्रवक्ता भर्ती (गृह विज्ञान) 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.

आयोग ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के लिए 27 दिसंबर 2026 की एक्सपेक्टेड भी जारी की है. इसके अलावा हाईकोर्ट  नैनीताल के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक-2025 भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2027 को होने का प्रस्ताव है.

exam calendar
VIEW DOCUMENT

कैलेंडर के मुताबिक सहायक नगर एवं ग्राम नियोजक परीक्षा 25 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी, जबकि पशु चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को होनी है. सहायक अभियंता (सिविल, यांत्रिक, विद्युत, कृषि और आईआरडीटी) मुख्य परीक्षा 8 मई से 14 मई 2027 तक चलेगी.

इसके अलावा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2026 की तिथि 30 मई 2027 तय की गई है. वहीं लेखा एवं समीक्षा अधिकारी परीक्षा 6 जून 2027 को आयोजित होगी. आयोग ने कंबाइंड अपर सबोर्डिनेट (मुख्य परीक्षा) के लिए 26 जून से 1 जुलाई 2027 तक का शेड्यूल निर्धारित किया है.

Advertisement

हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों और विवरणों में बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

Featured Video Of The Day
गंगा किनारे सजा NDTV क्रिएटर्स मंच, पर्यटन मंत्री बोले- 'विदेशी पर्यटक कम नहीं, परिभाषा बदलने की जरूरत'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं