UIDAI Internship 2026: कॉलेज में पढ़ाई कर रहे युवा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में इंटरशिप कर अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं. UIDAI को 28 इंटर्न की जरूरत है. आधार कार्ड जारी करने वाली इस संस्था के साथ आप जुड़कर काफी कुछ सीख सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए ही की जा सकती है और ये प्रक्रिया 15 अप्रैल तक ही चलेगी. यूआईडीएआई ने इंटर्न के जिन 28 पदों पर वैकेंसी निकाली है उनकी जानकारी इस प्रकार है-
| बी(टेक)/बीई | 10 |
| एमटेक | 4 |
| बैचलर ऑफ डिजाइन (बी-डेस) | 2 |
| मास्टर ऑफ डिजाइन | 4 |
| बैचलर ऑफ मैथेमेटिक्स (बी-मैथ्स)/बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बी-स्टेट) | 4 |
| मास्टर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स (एम-मैथ्स)/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एम-स्टेट) | 4 |
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
क्या है चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार किया जाना है. शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सूची तैयार की जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. कॉलेज के आखिरी साल में पढ़ाई करने वाले युवा बच्चों के लिए ये एक अचछी लर्निंग हो सकती है और करियर को एक बेहतरीन शुरुआत मिल सकती है.
क्या है आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक होगा. इसपर क्लिक करें.
- अधिसूचना में आधिकारिक लिंक दिया गया होगा, उसके माध्यम से आवेदन करें.
- आवेदन करते हुए सारी जानकारी सही से भरें
- सब जानकारी भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें.
याद रखें की दो दिन के बाद आवेदन प्रक्रिया खत्म होने जा रही है, इसलिए समय रहते अप्लाई कर दें.