पश्चिम बंगाल बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती इंटरव्यू किए स्थगित, साल 2022 में हुई थी लिखित परीक्षा

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल 12 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें पुरुलिया, बांकुरा, मालदा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम समेत अन्य ज़िलों के उम्मीदवारों के लिए ज़िला-वार इंटरव्यू शेड्यूल की घोषणा की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहले घोषित सभी साक्षात्कार तिथियां स्थगित कर दी गई हैं: बोर्ड अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2022 के प्राइमरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) में सफल हुए उम्मीदवारों की इंटरव्यू की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते ये फैसला लिया गया है. बता दें कि प्राइमरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की लिखित परीक्षा 11 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी और लिखित परीक्षा के परिणाम 10 फरवरी 2023 को घोषित किए गए थे. ये परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार लंबे समय से इंटरव्यू की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे.

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल 12 मार्च को एक अधिसूचना जारी करके इंटरव्यू प्रक्रिया की घोषणा की थी. पुरुलिया, बांकुड़ा, मालदा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम समेत कई जिलों के उम्मीदवारों के लिए जिला-वार इंटरव्यू किए जाने थे.  हालांकि, बोर्ड ने एक अप्रैल को एक ताजा अधिसूचना में जारी कर कहा कि सभी पूर्व निर्धारित इंटरव्यू को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है, आधिकारिक तौर पर स्थगन का कोई कारण नहीं बताया गया.

कबा जारी होगी नई तारीख

बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल ने शुक्रवार को कहा, “पहले घोषित सभी साक्षात्कार तिथियां स्थगित कर दी गई हैं. नई तारिखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पूरी साक्षात्कार प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है, और भविष्य की तिथियों की घोषणा आयोग के साथ विचार-विमर्श के बाद की जाएगी.

दक्षिण दिनाजपुर के एक TET कैंडिडेट अरूप दासगुप्ता ने इस आदेश पर निराशा जताई और कहा मैं 2023 से इस कभी न खत्म होने वाले इंतज़ार के बाद इंटरव्यू की तैयारी कर रहा था. क्या हमारे साथ गिनी पिग जैसा बर्ताव किया जा रहा है?

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, "इंटरव्यू की एक तारीख 23 अप्रैल को पड़ रही थी, जो जंगलमहल बेल्ट में पहले चरण की वोटिंग का दिन है. EC से बातचीत के बाद हमने इसे टालने का ऐलान किया है. पहले के शेड्यूल के मुताबिक, पुरुलिया के उम्मीदवारों के इंटरव्यू 6 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच होने थे, जबकि बांकुरा के उम्मीदवारों के इंटरव्यू अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर तय थे".

Advertisement

अलीपुरद्वार और दक्षिण दिनाजपुर के कैंडिडेट्स के इंटरव्यू मई की शुरुआत में होने थे., उसके बाद मालदा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम के इंटरव्यू मई महीने के आखिर में और जून की शुरुआत में होने थे.

Featured Video Of The Day
Delhi NCR Earthquake Today: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके! | Breaking News