Success Story: ISRO वैज्ञानिक से IPS बने संकेत कुमार,  अब 'नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा' वाला VIDEO वायरल

IPS संकेत कुमार पहले ISRO वैज्ञानिक हुआ करते थे. पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा'  का वीडियो वायरल हुआ है. जानिए दरभंगा से NIT पटना और UPSC परीक्षा में 105वीं रैंक पाकर पटना वेस्ट SP बनने तक की पूरी सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Success Story IPS Sanket Kumar Patna West SP ISRO Scientist to UPSC

Success Story: बिहार कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के आईपीएस संकेत कुमार पटना वेस्ट के एसपी हैं. 22 जुलाई 2026 को इनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ये पुलिसकर्मियों को 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा' वाले अंदाज में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. संकेत कुमार की सक्सेस स्टोरी कमाल की है. ये आईपीएस बनने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक हुआ करते थे.

आइए जानते हैं कि बिहार कैडर के काबिल पुलिस अधिकारी आईपीएस संकेत कुमार की सक्सेस स्टोरी और पटना वेस्ट एसपी पद समेत कई जगहों पर इनकी शानदार पुलिसिंग के बारे में. साथ ही 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा' वाले वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी भी.  

यह भी पढ़ें- IPS संकेत कुमार VIDEO: 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा', AISA प्रदर्शन में पुलिस को पटना SP की वार्निंग

Success Story IPS Sanket Kumar Patna West SP ISRO Scientist to UPSC

'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा' वाला वीड‍ियो वायरल होने के बाद पटना वेस्‍ट एसपी आईपीएस संकेत कुमार ने NDTV से बातचीत में बताया कि वे मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में चौथे प्रयास में सफलता मिली और होम कैडर बिहार में 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने. शुरुआत के तीन प्रयासों में सफल नहीं हो सके थे. 

जून 2026 में बने पटना वेस्ट के एसपी

आईपीएस संकेत कुमार की वर्तमान पोस्टिंग पटना वेस्ट में एसपी पद पर है. जून 2026 में बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने 50 आईएएस-आईपीएस का तबादला करके संकेत कुमार को पटना वेस्ट एसपी पद पर लगाया था. अब 22 जुलाई को इनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पटना से ही सामने आया है.   

Advertisement

यह भी पढ़ें- ISRO में सीधे मिलेगी नौकरी, 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को इंटरव्यू

Success Story IPS Sanket Kumar Patna West SP ISRO Scientist to UPSC

डाकबंगला चौराहे पर उग्र प्रदर्शन और वायरल वीडियो का सच

हुआ यूं कि NEET पेपर लीक केस और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध की आग अब दिल्ली से 22 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना तक पहुंच गई. यहां AISA के छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और उग्र छात्रों के बीच झड़प व पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान मोर्चा संभाले आईपीएस संकेत कुमार पुलिसकर्मियों से यह कहते नजर आए कि 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा'.

इसरो वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बनने तक का सफर

बता दें कि संकेत कुमार ने दरभंगा से शुरुआती शिक्षा पूरी की और फिर एनआईटी (NIT) पटना से बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (B.Tech.), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (2012-2016) की डिग्री ली. इसके बाद संकेत कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर हो गया था. श्रीहर‍िकोटा में साल 2017 से 2018 में एक साल से ज्‍यादा वक्‍त तक वहां बतौर वैज्ञानिक सेवाएं दीं और उसी दौरान यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर 105वीं रैंक पाकर बिहार कैडर में आईपीएस बने. आईपीएस संकेत कुमार बिहार पुलिस में पहली बार एसपी बने हैं. पटना एसपी वेस्ट बनने से पहले ये बिक्रमगंज, सारण आदि जगहों पर भी सेवाएं दे चुके हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ईंट भट्टा मजदूर का बेटा बना वैज्ञानिक ! GATE परीक्षा में AIR 293 लाकर रचा इतिहास

Topics mentioned in this article
Success Story
IPS
Bihar
Patna
UPSC