Stenographer And Clerk Job 2026: पटियाला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है. स्टेनोग्राफर और क्लर्क की जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है. पटियाला डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज ऑफिस की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 48 पदों पर भर्ती की जानी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी है. यानी कुछ ही दिनों में आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. अगर आप आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, तो समय रहते फॉर्म भरकर जमा करवा दें.
क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया
पटियाला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और सेशन जज ऑफिस की और से जारी किए गए नोटिसफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने ऑफलाइन अप्लाई करना होगा. ऑफलाइन फॉर्म कोर्ट को भेजना होगा. लास्ट डेट के बाद आए फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए फॉर्म भेजने में देरी न करें. एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट https://patiala.dcourts.gov.in/noticecategory/recruitments/ पर उपलब्ध है.
डाक से भेजे गए एप्लीकेशन पर “ADHOC बेसिस पर क्लर्क की पोस्ट के लिए एप्लीकेशन” लिखा होना चाहिए. एग्जाम किस दिन होगा, उसके लिए उम्मीदवार रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते हैं.
क्या है चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा,
कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट
टाइपिंग टेस्ट
इंटरव्यू
लिखित परीक्षा में 100 अंकों की होगी. इंग्लिश कम्पोजीशन और जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाएंगे जो कि 50-50 अंकों के होंगे. कैंडिडेट्स को दोनों विषयों में 33-33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. जो उम्मीदवार 33 प्रतिशत अंक हासिल करेंगे उन्हें अगले चरण के बुलाया जाएगा. एग्जाम सेंटर और तारीख को ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा.
जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 29,200 रुपये हर महीने वेतन के तौर पर दिए जाएंगे.