SSC Constable (GD) Exam 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें चेक

SSC Constable (GD) परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी. अपने एग्जाम सेंटर का शहर चेक करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी की जानकारी आ जाएगी. इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

SSC Constable (GD) Recruitment Examination 2026 : अगर आप भी SSC Constable (GD) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है. यह स्लिप उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने CAPF, SSF, राइफलमैन (GD) और सेपॉय (NCB) पदों के लिए आवेदन किया है.

SSC Constable (GD) Recruitment Examination 2026 : क्या है सिटी इंटिमेशन स्लिप और क्यों है जरूरी?

अक्सर छात्र एडमिट कार्ड का इंतजार करते हैं, लेकिन सिटी इंटिमेशन स्लिप आपको परीक्षा से काफी पहले यह बता देती है कि आपका एग्जाम सेंटर किस शहर में है. इससे आपको अपनी यात्रा (Travel) और रुकने की व्यवस्था पहले से प्लान करने में मदद मिलती है. याद रखें, यह आपका एडमिट कार्ड नहीं है, यह केवल आपके परीक्षा शहर की जानकारी देता है.

SSC Constable (GD) Recruitment Examination 2026 : एग्जाम डेट्स

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC Constable (GD) की परीक्षाएं 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. वहीं, मुख्य एडमिशन सर्टिफिकेट (एडमिट कार्ड) परीक्षा की तारीख से 2-3 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

Advertisement

SSC Constable (GD) Recruitment Examination 2026 : कैसे डाउनलोड करें अपनी सिटी स्लिप?

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Constable (GD) Exam 2026 City Intimation' लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (Registration Number और Date of Birth) भरें.
  • आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी की जानकारी आ जाएगी. इसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- CGBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी! | Donald Trump