SSC GD Constable : अगर आपने SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अब अपनी तैयारी की रफ्तार बढ़ाने का समय आ गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह भर्ती BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और असम राइफल्स जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों में 25,487 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है.
कब होगी परीक्षा?
SSC के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, GD कांस्टेबल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगी. यह एक महीने तक चलने वाली लंबी प्रक्रिया है, जिसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे.
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी
परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल से 30 मई 2026.
• पहला सप्ताह (27th April, 2026 to 2nd May, 2026)
• दूसरा सप्ताह (4th May, 2026 to 9th May, 2026)
• तीसरा सप्ताह (18th May, 2026 to 23rd May, 2026)
• चौथा सप्ताह (25th May, 2026 to 30th May, 2026)
एडमिट कार्ड: परीक्षा से लगभग 7-10 दिन पहले जारी किए जाएंगे.
सेलेक्शन प्रोसेससबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) होगी, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा.
- इस साल कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या अधिक है, लेकिन महिला उम्मीदवारों के लिए भी पर्याप्त अवसर दिए गए हैं.
- जनरल कैटेगरी के लिए पुरुष वर्ग में 10,198 और महिला वर्ग में 904 पद आरक्षित हैं.
- इसी तरह OBC, EWS, SC और ST कैटेगरी के लिए भी पदों का विस्तृत विवरण जारी किया गया है.
SSC GD की परीक्षा 10वीं पास योग्यता पर आधारित होती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा (Competition) काफी कड़ी होती है. रिटेन एग्जाम में मेन रूप से रीजनिंग, सामान्य ज्ञान (GK), गणित और हिंदी/अंग्रेजी से सवाल पूछे जाते हैं.
जरूरी बातउम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा की सही तारीख चेक करने के लिए SSC के आधिकारिक पोर्टल पर अपने एनरोलमेंट नंबर या जन्म तिथि के जरिए लॉगिन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के निजी स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी, किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश