श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली है. प्रोफेसर सहित विभिन्न 64 पदों पर भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. यूनिवर्सिटी की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 10 अप्रैल तक चलेगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अप्लाई कर दें. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की जा सकती है. वहीं किस पद पर कितने वैकेंसी निकली है, आइए जानते हैं
- असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पदों पर भर्ती निकली है.
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 01 पदों पर भर्ती निकली है.
- एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और प्रोफेसर के 11 पदों को भरा जाना है.
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 24 अप्रैल के शाम 05 बजे से पहले 'रजिस्ट्रार, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल - 249199' पते पर पंजीकृत/स्पीड पोस्ट, कूरियर या हाथ से जमा करना होगा.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें.
कौन कर सकते हैं
आवेदन करने वाले उम्मीवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमफिल/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. हर महीने पद अनुसार सैलरी 57,700 से 2,18,200 रुपए के बीच दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 LBO पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन हुए शुरू