स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कोच के 323 पदों पर निकली वैकेंसी, तुरंत कर दें आवेदन

इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा होगा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आवेदन करते हुए 2,500 रुपए का भुगतान करना होगा.

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने असिस्टेंट कोच के पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं. एसएआई की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार असिस्टेंट कोच के 323 पदों को भरा जाना है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो अप्लाई कर दें. याद रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही की जा सकती है. आवेदन करने की प्रक्रिया 23 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, जो कि 21 अप्रैल तक चलने वाली है. इच्छुक उम्मीदवार एसएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें. वहीं जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है-

असिस्टेंट कोच के किन पदों पर निकाली गई भर्तियां

  1.  खो-खो के 2
  2. सेपक टकरा के 3
  3. हैंडबॉल के 6
  4. कबड्डी के 6
  5. जूडो के 6
  6. वुशु के 6
  7. कैनोइंग के 7
  8. टेनिस के 8
  9. वॉलीबॉल और वेटलिफ्टिंग के 10
  10. फेंसिंग के 11
  11. रोइंग के 11
  12. ताइक्वांडो के 11
  13. फुटबॉल के 12
  14. साइकिलिंग के 12
  15. जिम्नास्टिक्स के 12
  16. बास्केटबॉल के 12
  17. तीरंदाजी के 12
  18. फील्ड हॉकी के 13
  19. टेबल टेनिस के 14
  20. बैडमिंटन के 16
  21. बॉक्सिंग के 19
  22. कुश्ती के 22
  23. तैराकी के 26
  24. एथलेटिक्स और शूटिंग के 28-28 पद शामिल हैं.

कौन कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा होगा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- स्पोर्ट्स ऑफिसर बने रिंकू सिंह को BCCI कितनी सैलरी देता है? IPL को मिलाकर इतनी है कमाई

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर आवेदन लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज कर सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड कर दें.  आवेदन करते हुए 2,500 रुपए का भुगतान करना होगा.  अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एक्स-सर्विसमैन/महिला उम्मीदवार के लिए ये राशि 2,000 रुपए है.

Advertisement

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), कोचिंग योग्यता परीक्षण (सीएटी), शॉर्टलिस्टिंग और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

सैलरी के तौर पर हर महीने 35,400 से 1,12,400 रुपए गिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-UPSSSC भर्ती 2026 फुल डिटेल: आवेदन कब से, कौन पात्र, एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा?

Featured Video Of The Day
US China Crisis: Hormuz में America से सीधा पंगा, Trump और Xi Jinping के बीच भड़केगा भयंकर युद्ध?