प्लंबर से लेकर लिफ्ट टेक्निशियन तक... दिखने में छोटी लगने वाली इन नौकरियों में है बंपर कमाई; AI का भी असर नहीं

ब्लू कॉलर जॉब्स में अधिकतर ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए आपको किसी कंपनी पर निर्भर नहीं रहना होता है. खुद से ठेका लेकर ये काम करके मोटी कमाई कर सकते हैं. लेकिन शहरों में ही इन कामों के जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कई शहरों में ऐसे स्किल्स या ट्रेनिंग सेंटर्स हैं, जहां पर कारपेंटर से लेकर इलेक्ट्रिशियन का काम सिखाया जाता है.

मुंबई के एक प्लंबर ने हाल ही में दावा किया की वो साल में करीब 18 लाख कमा लेता है. एक प्लंबर की इतनी सैलरी सुनकर लोग हैरान रह गए. आज के समय में मास्टर डिग्री जिन लोगों के पास है, उनकी सैलरी इसकी आधी भी नहीं है. दरअसल हम लोगों की ये धारण है कि ब्लू कॉलर जॉब्स (Blue-Collar Jobs) में सैलरी कम होती है. ब्लू कॉलर जॉब्स शारीरिक श्रम और तकनीकी कौशल से जुड़ी होती है. ऐसे में इन्हें कम सैलरी वाली नौकरियां माना जाता है. लेकिन आज के दौर में स्किल्ड वर्कफोर्स की कमी के कारण ब्लू कॉलर जॉब्स की मांग काफी बढ़ गई है. यही वजह है कि शहरों में ब्लू कॉलर जॉब्स करके लोग लाखों रुपये काम रहे हैं.

घर से लेकर गाड़ी सबकुछ है प्लंबर के पास

मुंबई का ये प्लंबर मीरा रोड, बोरीवली और कांदीवली जैसे इलाके की बड़ी हाउसिंग टाउनशिप में काम करता है. प्लंबर ने जब रेडिट यूजर को बताया कि वह साल के करीब 18 लाख काम लेता है, तो ये सुनकर हर किसी के तोते उड़ गए. हुंडई क्रेटा कार से लेकर आलीशान घर सबको कुछ इसके पास है. ये प्लंबर कई बड़ी सोसाइटियों का कॉन्ट्रैक्ट मेंटेनेंस संभालता है.

ब्लू कॉलर जॉब्स के जरिए कमाएं लाख रुपये

प्लंबर से लेकर लिफ्ट टेक्निशियन तक, दिखने में छोटी लगने वाली इन नौकरियों में बंपर कमाई. प्लंबर के अलावा कुछ और भी ऐसी ब्लू कॉलर जॉब्स (Blue-Collar Jobs) हैं जिनको करके लाखों की कमाई की जा सकती है.

लिफ्ट टेक्निशियन: आज के समय में जो भी ऊंची इमारतें बनती हैं, उनमें लिफ्ट जरूर होती है. ऐसे में लिफ्ट टेक्निशियन की डिमांड भी अच्छी खासी रहती है. मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए लिफ्ट टेक्निशियन लाखों रुपये काम सकते हैं.

Advertisement

इलेक्ट्रिशियन: मॉडर्न फिटिंग्स और स्मार्ट होम के चलते  इलेक्ट्रिशियन की मांग भी खूब रहती है. सर्टिफाइड  इलेक्ट्रिशियंस बनकर विजिटिंग फीस से लकर रिपेयरिंग करके, हर महीने लाखों कमाए जा सकते हैं.

कारपेंटर: कारपेंटर का काम काफी स्किल वाला होता है. ये ऐसा काम है जो कि अनुभवी लोग ही कर सकते हैं. ऐसे में इस काम के जरिए भी अच्छी कमाई की जा सकती है.

Advertisement

ब्लू कॉलर जॉब्स में अधिकतर ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए आपको किसी कंपनी पर निर्भर नहीं रहना होता है. खुद से ठेका लेकर ये काम करके मोटी कमाई कर सकते हैं. लेकिन शहरों में ही इन काम के जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है.

कहां से लें ट्रेनिंग

कई शहरों में ऐसे स्किल्स या ट्रेनिंग सेंटर्स हैं, जहां पर कारपेंटर से लेकर इलेक्ट्रिशियन का काम सिखाया जाता है. सिर्फ 6 महीने में आप ये काम सीख सकते हैं. हर राज्य सरकार  स्किल्स या ट्रेनिंग कोर्स जरूर करवाती है, जो कि मुफ्त में किए जा सकते हैं.

सबसे खास बात ये की आज के समय में जहां कई सारी नौकरी पर AI का खतरा मंडरा रहा है, ब्लू कॉलर जॉब्स ऐसी हैं कि  AI इनकी जगह नहीं ले सकती हैं.

ये भी पढ़ें- कर्मचारी के प्रमोशन में एडहॉक सेवा को दरकिनार नहीं कर सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट का प्रोन्नति पर बड़ा फैसला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | 'अब अमेरिकियों को निशाना बनाएंगे' IRGC की Trump को खुल धमकी! | War BREAKING