SIDBI सिडबी में मैनेजर बनने का मौका, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगा चयन, 2.5 लाख तक मिलेगी Salary

SIDBI Recruitment 2026 : उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी.

Job alert 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई यानी सिडबी) ने एसोसिएट मैनेजर समेत विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है. 

किन पदों पर निकली भर्ती

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई) ने जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें एसोसिएट मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, ऑफिस मैनेजर, एसोसिएट मैनेजर - ई मोबिलिटी, एसोसिएट मैनेजर - रिनेबल एनर्जी, एसोसिएट मैनेजर - प्रोक्योरमेंट, एसोसिएट मैनेजर - मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन, एसोसिएट मैनेजर - पर्यावरण एवं सामाजिक सुरक्षा और एसोसिएट मैनेजर - क्लाइमेट के 1-1 पद शामिल हैं.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एसआईडीबीआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

योग्यता क्या होगी

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, बीटेक/बीई (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/सिविल/केमिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग/ऊर्जा/परिवहन इंजीनियरिंग/मेकाट्रॉनिक्स/बिजली/नवीकरणीय ऊर्जा/जलवायु परिवर्तन ऊर्जा प्रबंधन/सामाजिक विज्ञान/समाजशास्त्र/विकास अध्ययन, आदि) या एमकॉम/एमबीए (वित्त), अर्थशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/सीए/आईसीडब्ल्यूए/आईसीएमए में होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.

Advertisement

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सैलरी क्या होगी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 150,000 से 250,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी.

Advertisement

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसआईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

यह भी पढ़ें- Job Alert: HPRCA ने 149 ट्रेनी जूनियर इंजीनियर पदों पर निकाली Vacancy, 2 मई तक करें Apply

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US-Iran Peace Talks Fail होने पर Vladimir Putin की Entry, Middle East War में Iran को दिया ये Offer