SBI PO प्रीलिम्स कट-ऑफ 2026: मेन्स में पहुंचने के लिए कितने मार्क्स जरूरी? इतनी जा सकती है कट-ऑफ

SBI PO Cut Off 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 के बाद उम्मीदवारों की नजर अब कट-ऑफ पर है. उम्मीदवार संभावित कट-ऑफ देखकर अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और मेन्स की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SBI PO प्रीलिम्स कट-ऑफ कितनी जा सकती है?

SBI PO Cut Off 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 हो चुकी है. अब उम्मीदवारों को प्रीलिम्स रिजल्ट और ऑफिशियल कट-ऑफ का इंतजार है. बैंक प्रीलिम्स परीक्षा की कट-ऑफ को रिजल्ट के साथ ऑफिशियल एसबीआई करियर्स वेबसाइट पर जारी करेगा. इस साल एसबीआई ने 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. प्रीलिम्स परीक्षा में तय कट-ऑफ या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल करने वाले उम्मीदवारों को मेन एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा. 

कितनी जा सकती है कट-ऑफ 

इस साल की संभावित कट-ऑफ पिछले सालों के ट्रेंड्स, परीक्षा के कठिनाई स्तर और वैकेंसी की संख्या के आधार पर तैयार की गई है. एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा में किसी भी सेक्शन के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय नहीं करता है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन कुल प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाता है. इस साल की कट-ऑफ (100 मार्क्स में से) इतनी जा सकती है - 

सामान्य (UR): 58–65 मार्क्स

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 56–63 मार्क्स

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 55–62 मार्क्स

अनुसूचित जाति (SC): 50–57 मार्क्स

अनुसूचित जनजाति (ST): 45–52 मार्क्स

PwBD (LD): 40–50 मार्क्स

PwBD (VI): 42–50 मार्क्स

PwBD (HI): 30–38 मार्क्स

हालांकि, अंतिम कट-ऑफ चेकिंग होने के बाद ही जारी की जाएगी और इसमें बदलाव संभव है.

पिछले साल की कट-ऑफ

उम्मीदवारों को एग्जाम के स्तर का अनुमान लगाने के लिए पिछले साल की कट-ऑफ भी देखनी चाहिए. 2025 में सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 66.75 रही थी. जबकि EWS के लिए 64.50, OBC के लिए 65.50, SC के लिए 59.25, ST के लिए 51.50, VI के लिए 52.75, HI के लिए 36.25, LD के लिए 54.50 और D&E केटेगरी के लिए यह 35.50 मार्क्स थी.

किन फैक्टर्स से तय होती है कट-ऑफ?

एसबीआई पीओ 2026 की अंतिम कट-ऑफ कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स को ध्यान में रखकर तय की जाएगी. इनमें कुल वैकेंसी की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उम्मीदवारों का ओवरऑल परफॉरमेंस शामिल है. एसबीआई पीओ परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में कराई जाती है, इसलिए सभी शिफ्टों के उम्मीदवारों का निष्पक्ष आकलन करने के लिए बैंक नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी अपनाता है. इसी प्रक्रिया के बाद फाइनल रिजल्ट और ऑफिशियल कट-ऑफ घोषित की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें - विदेश में पढ़ाई का प्लान है? Indian Students के लिए Eligibility, Documents और Visa Rule, जानें यहां

Featured Video Of The Day
PK की जीत कैसे बनेगी सम्राट-तेजस्वी के लिए चुनौती?
Topics mentioned in this article
SBI PO Prelims Expected Cutoff 2026
SBI PO 2026 Qualifying Marks
SBI PO Pre Exam