SBI PO की कितनी होती है सैलरी? जानें कैसे मिलती है सरकारी बैंक की नौकरी

अगर आप अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और स्टेबल करियर चाहते हैं. तो SBI PO एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सही प्लानिंग और लगातार मेहनत से ये सरकारी बैंक की नौकरी आपके हाथ में जरूर आ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है.

SBI PO Salary : सरकारी नौकरी का नाम आते ही सबसे पहले बैंक की जॉब याद आती है. और उसमें भी अगर बात SBI PO की हो तो नौकरी करने का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर होता है. अच्छी सैलरी, पक्की नौकरी, समय पर प्रमोशन और समाज में अलग पहचान इस पोस्ट के साथ अपने आप ही मिल जाती है. यही वजह है कि हर साल लाखों कैंडिडेट इस परीक्षा की तैयारी करते हैं. SBI PO यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर को बैंकिंग सेक्टर की सबसे शानदार पोस्ट में गिना जाता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि SBI PO की सैलरी कितनी होती है और ये नौकरी आखिर मिलती कैसे है तो ये सारी डिटेल आप यहां जान सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को मिलेगा 15 हजार का बोनस, फायदेमंद है ये सरकारी योजना

SBI PO की सैलरी कितनी होती है?

SBI PO की शुरुआत 41,960 बेसिक सैलरी रु. से होती है. इसके अलावा कई तरह के अलाउंस भी मिलते हैं, जैसे

• महंगाई भत्ता (DA)

• हाउस रेंट अलाउंस (HRA)

• सिटी अलाउंस

• ट्रैवल और मेडिकल सुविधाएं

इन सबको जोड़ दिया जाए तो एक नए SBI PO की मंथली इन हैंड सैलरी करीब 65,000 से 70,000 रु. तक पहुंच जाती है. इतना ही नहीं, बैंक की ओर से PF, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, छुट्टियों का फायदा और कम ब्याज पर होम और कार लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, सैलरी भी बढ़ती जाती है. आगे चलकर PO ब्रांच मैनेजर, सीनियर मैनेजर और यहां तक कि टॉप लेवल पोस्ट तक पहुंच सकता है.

SBI PO की नौकरी कैसे मिलती है?

SBI PO बनने के लिए उम्मीदवार को तीन स्टेज की परीक्षा पास करनी होती है

1. प्रीलिम्स एग्जाम

2. मेन्स एग्जाम

3. इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. एज लिमिट आमतौर पर 21 से 30 साल रहती है. जिसमें रिजर्व कैटेगरी को थोड़ी छूट मिलती है. एग्जाम में रीजनिंग, मैथ्स, इंग्लिश, करंट अफेयर्स और बैंकिंग नॉलेज से सवाल पूछे जाते हैं. अगर रोज थोड़ी थोड़ी पढ़ाई करें, मॉक टेस्ट लगाएं और करेंट अफेयर्स पर नजर रखें, तो इस परीक्षा को पास करना बिल्कुल मुमकिन है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
PCS में बेटियों का दबदबा, लेकिन ये 15 सीटें खाली क्यों?
Topics mentioned in this article