आयुष मंत्रालय के साथ काम करने का मौका , 30 मार्च है अप्लाई करने की डेडलाइन

आयुष मंत्रालय की और जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार  जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा. यानी इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नहीं रखी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने विभिन्न 9 पदों पर भर्ती निकाली हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) के पार्ट-टाइम मेंबर के 2, भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड के सदस्य (आईएसएम) के 3, और भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए आचार संहिता और पंजीकरण बोर्ड के सदस्य (आईएसएम) के 3 भरे जाने हैं. आयुष मंत्रालय ने इन सभी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

आयुष मंत्रालय की और जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा. यानी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नहीं रखी गई है. आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो गई है जो कि 30 मार्च तक चलेगी. इसलिए समय रहते आवेदन आप करें दे. 

कौन कर सकते हैं

  1. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 64 साल तय की गई है.
  2. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  3.  होमपेज पर संबंधित पद के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक मिलेगा. जिसपर क्लिक कर दें.
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालें.
  5. फॉर्म पूछी गई सारी जानकारी भर दें. साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें.
  6. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे सचिव, आयुष मंत्रालय, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली, 110023, के पते पर पोस्ट कर दें.
  7. लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में पद का नाम जरूर से लिखें, जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं.
Featured Video Of The Day
CM Nitish Kumar के घर पर जुटे समर्थकों का हंगामा, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? | BREAKING NEWS