RRB Section Controller Exam 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Section Controller 2025 परीक्षा के लिए 'एग्जाम सिटी' (Exam City) की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. अगर आपने भी इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, तो अब आप देख सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है.
यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2026: 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे बोर्ड एग्जाम का 'सक्सेस मंत्र', 4 करोड़ छात्रों से होगी बात
RRB Section Controller Exam 2026 : कब है परीक्षा?
रेलवे द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, सेक्शन कंट्रोलर के पदों के लिए परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि इस भर्ती की प्रक्रिया पिछले साल 15 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी और लाखों उम्मीदवारों ने 14 अक्टूबर तक इसके लिए आवेदन किया था. अब उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और परीक्षा की घड़ी करीब आ गई है.
RRB Section Controller Exam 2026 : एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?
- सबसे पहले अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाएं.
- वहां 'CEN Notification / Exam City' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा. यहां अपना Registration Number और Date of Birth भरें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और Login बटन दबाएं.
- आपके सामने आपकी एग्जाम सिटी, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी आ जाएगी.
RRB Section Controller Exam 2026 : एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
ध्यान दें कि अभी सिर्फ परीक्षा के शहर (Exam City Slip) की जानकारी दी गई है. आपका ओरिजिनल Admit Card परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. उसमें आपके एग्जाम सेंटर का पूरा पता और रोल नंबर दिया होगा.
RRB Section Controller Exam 2026 : वैकेंसी और सिलेक्शन प्रोसेस
- इस भर्ती के जरिए कुल 368 पदों को भरा जाना है. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 174, OBC के लिए 80, SC के लिए 56, ST के लिए 34 और EWS के लिए 24 सीटें तय की गई हैं.
- सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी.
- इसके बाद CBAT टेस्ट होगा.
- फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा.