RRB Section Controller 2026 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 11 और 12 फरवरी को है परीक्षा

एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड और अपना पहचान पत्र- आधार साथ लेकर ही जाएं. दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सभी एग्जाम देनेवालों के लिए आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ज़रूरी कर दिया है. ऐसे में कैंडिडेट्स को टेस्ट सेंटर पर अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ लेकर होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम 11 और 12 फरवरी, 2026 को होने वाला है, जो कि कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा.

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. ये एग्जाम 11 और 12 फरवरी, 2026 को होने वाला है, जो कि कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा. जिन भी उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है. वो अपना हॉल टिकट RRB की ऑफिशियल रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. RRB सेक्शन कंट्रोलर हॉल टिकट का लिंक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड, जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी.  ये जानकारी भरते ही एडमिट कार्ड एक्सेस और डाउनलोड किया जा सकेगा.

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए RRB की ऑफिशियल रीजनल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर एडमिट कार्ड का लिंक होगा, जिसपर क्लिक करते ही एडमिट को डाउनलोड किया जा सकेंगे.

368 सेक्शन कंट्रोलर पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 368 सेक्शन कंट्रोलर को नियुक्त किया जाना है. एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड और अपना पहचान पत्र- आधार साथ लेकर ही जाएं. दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सभी एग्जाम देनेवालों के लिए आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ज़रूरी कर दिया है. कैंडिडेट्स को टेस्ट सेंटर पर अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ लेकर होगा.

एग्जाम से जुड़े जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को नीचे बताए गए नियमों का पालन करना होगा, जो भी उम्मीदवार इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

  • पेपर  वाले दिन  एडमिट कार्ड 2026 साथ लेकर जाएं. 
  • एक ओरिजिनल, वैध फोटो पहचान पत्र भी  साथ रखें. वहीं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है.
  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
  • अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ लेकर न जाए. 
Featured Video Of The Day
Lucknow में Babri Masjid पोस्टर बवाल! 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर गिराएंगे, बटोगे तो कटोगे' | Yogi