रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी (NTPC) सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने-अपने संबंधित रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, साथ ही इसे यहीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. वेबसाइट्स और रिजल्ट की जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले अपने रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर RRB NTPC CBT-1 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद, उसमें अपने रोल नंबर को Ctrl + F दबाकर सर्च करें.
- अपने स्कोरकार्ड और कट-ऑफ चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें.
क्या है आगे का प्रोसेस?
सीबीटी-1 में पास होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हो चुके हैं. वहीं फेल होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा इस भर्ती का इंतजार करना होगा. अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के फर्जी लिंक और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है. आधिकारिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही जाएं.
रीजनल वेबसाइट्स की पूरी लिस्ट
RRB Prayagraj- rrbald.gov.in
RRB Bengaluru- rrbbnc.gov.in
RRB Bhopal - rrbbhopal.gov.in
RRB Ahmedabad- rrbahmedabad.gov.in
RRB Ajmer- rrbajmer.gov.in
RRB Bhubaneswar - rrbbbs.gov.in
RRB Bilaspur - rrbbilaspur.gov.in
RRB Gorakhpur - rrbgkp.gov.in
RRB Guwahati - rrbguwahati.gov.in
RRB Jammu-Srinagar - rrbjammu.nic.in
RRB Kolkata - rrbkolkata.gov.in
RRB Malda - rrbmalda.gov.in
RRB Chandigarh - rrbcdg.gov.in
RRB Chennai - rrbchennai.gov.in
RRB Patna - rrbpatna.gov.in
RRB Ranchi - rrbranchi.gov.in
RRB Secunderabad - rrbsecunderabad.gov.in
RRB Mumbai - rrbmumbai.gov.in
RRB Muzaffarpur - rrbmuzaffarpur.gov.in
RRB Siliguri - rrbsiliguri.gov.in
RRB Thiruvananthapuram - rrbthiruvananthapuram.gov.in
ये भी पढ़ें - ‘AI ने मेरी नौकरी छीन ली...' रोबोट कर रहा इंसानों का काम, चीन में बढ़ रहा बेरोजगारी का डर