रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की और से RRB ग्रुप D रिक्रूटमेंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद कर दी जाएगी. इसलिए जो भी उम्मीदवार रेलवे की नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वो तुरंत अप्लाई कर दें. आज रात को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगा.रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 22,195 लेवल 1 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए आवदेन करने की डेडलाइन रात को खत्म हो जाएगी. एप्लीकेशन सिर्फ ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ही जमा करवा सकते हैं. आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को rrbapply.gov.in पर जाना होगा. यहां पर आवेदन करने का लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें. बता दें कि यह रिक्रूटमेंट इंडियन रेलवे की अलग-अलग यूनिट्स के लिए हो रही है.
RRB ग्रुप D एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल और 33 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए.
- एप्लिकेंट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए या फिर संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में लेवल 1 पोस्ट्स की 22,195 वैकेंसी भरी जाएंगी. आरआरबी ग्रुप डी के पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर,असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन आदि शामिल होते हैं.
क्या है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजराना होगा. पहला चरण सीबीटी परीक्षा (सीबीटी 1) है. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी और आखिर में मेडिकल टेस्ट होगा. जो भी उम्मीदवार इन चरणों को पास करें. उनका चयन हो जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
- कब शुरू हुआ आवेदन प्रक्रिया- 31 जनवरी, 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 2 मार्च 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026
- आवेदन में सुधार की अवधि: 5 - 14 मार्च 2026 तक