RRB Group D Exam 3 अगस्त से शुरू, जानें शिफ्ट टाइमिंग, ड्रेस कोड और एग्जाम डे गाइडलाइंस

RRB Group D Exam Guideline : एग्जाम से पहले अपनी शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी डॉक्यूमेंट, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र के नियम पहले से जान लेने चाहिए ताकि आखिरी समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आखिरी समय की दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए.

RRB Group D Exam 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी 3 अगस्त से ग्रुप D परीक्षा का CBT 1 आयोजित करने जा रहा है. यह एग्जाम हर दिन तीन शिफ्ट में होगा. परीक्षा 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 को होगी. ऐसे में इस आर्टिकल में आपको आखिरी समय में  कोई परेशानी न हो शिफ्ट से लेकर गेट बंद होने तक की टाइमिंग के बारे में बता रहे हैं. साथ ही परीक्षा के दिन आपको अपने साथ क्या-क्या डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाना है, इसके बारे में भी बताएंगे. 

RRB Group D Exam 2026: शिफ्ट का समय

शिफ्ट      रिपोर्टिंग का समय      गेट बंद होने का समय          परीक्षा का समय

शिफ्ट 1    सुबह 7:30 बजे             सुबह 8:30 बजे         सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2    सुबह 11:15 बजे         दोपहर 12:15 बजे        दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक
शिफ्ट 3    दोपहर 3:00 बजे            शाम 4:00 बजे          शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक

ये डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे

  1. RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 की एक प्रिंटेड कॉपी
  2. ओरिजनव फोटो के साथ वाला ID प्रूफ
  3. 1 पासपोर्ट साइज फोटो
  4. अगर लागू हो तो SC या ST ट्रैवल अथॉरिटी

परीक्षा के दिन की गाइडलाइन

  • रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें.
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख लें और कन्फर्म कर लें.
  • इनविजिलेटर के सभी गाइडलाइन का पालन करिए.
  • एग्जाम सेंटर पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जाएं.
  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैलिड ID प्रूफ साथ ले जाएं.

ड्रेस कोड 

  • एग्जाम के लिए आप हल्के रंग के कपड़े पहनें.
  • बिना बड़े प्रिंट वाले सादे कपड़े पहनने हैं.
  • वहीं, आप बहुत सारी जेब वाले कपड़े पहनने से बचें.
  • गहने और घड़ियां पहनने की इजाजत नहीं है, इसलिए घर पर ही रखकर जाएं.
  • स्कार्फ, टोपी या जैकेट न पहनें.
  • सिंपल जूते-चप्पल पहनें.

ध्यान से चुनें जवाब, निगेटिव मार्किंग हो सकती है

बता दें कि RRB Group D 2026 की परीक्षा 90 मिनट की होगी. इसमें कुल 100 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे. हर गलत जवाब के लिए एक-तिहाई (1/3) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.

इस बात का रखें ध्यान

कैंडिडेट्स को अपनी शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी और परीक्षा के दिन के नियम से जुड़ी सारी जानकारी ध्यान से पढ़ लेना चाहिए. ये सारी डिटेल्स आपके एडमिट कार्ड पर दी गई होती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: 32 हजार पदों के लिए 76 हजार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, क्या फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे फिजिकल टेस्ट के नंबर

Featured Video Of The Day
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा! नारेबाजी के बीच हुई धक्का-मुक्की
Topics mentioned in this article
RRB Group D Exam 2026
RRB Group D Exam 2026 Dates
RRB Group D Exam 2026 Schedule