RBI Assistant परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

RBI Assistant 2026 Exam Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2026, 11 अप्रैल से शुरू हो रही है जो कि दो दिन चलेगी. यानी 13 अप्रैल, 2026 को खत्म होगी. 60 मिनट के अंदर कुल 100 सवालों के जवाब देने होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय रिजर्व बैंक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 650 पदों को भरने जा रहा है.

Reserve Bank of India (RBI) Assistant Preliminary Exam 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. RBI असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू हो रही है जो कि 13 अप्रैल तक चलने वाली है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो  RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. भारतीय रिजर्व बैंक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 650 पदों को भरने जा रहा है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारी

यह परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल, 2026 तक चलेगी. परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगा. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीज़निंग एबिलिटी के सवाल पूछे जाएंगे. जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा जो कि 7 जून 2026 को आयोजित होगी, उसमें बैठने का मौका मिलेगा. मुख्य परीक्षा के बाद Language Proficiency Test (LPT) से गुजरना होगा

यह भी पढ़ें - UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में होगी 81000 भर्तियां, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-rbi.org.in.
  2. वेबसाइट पर भर्ती का लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
  3. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  4. "Login" पर क्लिक करें.
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

परीक्षा केंद्र पर अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड लेकर ही जाएं. साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID) भी अपने साथ रखें.  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं. लेट होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा एडमिट कार्ड में दिए गए हर दिशानिर्देश सही से पढ़ें और उनका पालन भी करें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ डटा ईरान, क्या बोले मुसलमान? | Iran War News