PGIMER में सीनियर रिसर्च फेलो समेत 3 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

10वीं के साथ 2 वर्ष का अनुभव या 3 वर्षों की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के आधार पर की जाएगी.

Job alert : स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है. पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने सीनियर रिसर्च फेलो सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. आइए जानते हैं वो 3 पद कौन से हैं और इनकी योग्यता व आवेदन के लिए लास्ट डेट क्या है. 

वैकेंसी डिटेल 

पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर रिसर्च फेलो, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I (अनंत मुस्कान) और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I (प्रारम्भ) का 1-1 पद शामिल है. 

कैसे होगा सेलेक्शन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एएनआरएफ, आईसीएमआर/पीजीआईएमईआर के दिशानिर्देशों के अनुसार होगी.

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बेसिक साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री के साथ अनुसंधान में अनुभव.

Advertisement

10वीं के साथ 2 वर्ष का अनुभव या 3 वर्षों की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के आधार पर की जाएगी.

Advertisement
कब होगा वॉक इन इंटरव्यू

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 'विभागाध्यक्ष, मुख स्वास्थ्य विज्ञान केंद्र, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के पते पर किया जाएगा. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है.

कैसे करें आवेदन

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के लिए दिए गए केंद्र पर याद से साथ ले जाएं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump की नाकेबंदी से ईरान को झटका? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article