राजस्थान SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम, 5 अप्रैल से है एग्जाम

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा कुछ ही दिनों में होने जा रही है. इस परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना एसओजी के वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर दी जा सकती है. (फाइल फोटो)

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025, 5 और 6 अप्रैल, 2026 को होने जा रही है. इस परीक्षा लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पूरी तैयारी कर ली है. साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए खासा तैयारी की है. विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं. अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि अगर कोई परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आपराधिक गतिविधि की सटीक सूचना देगा तो  उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.

इस नंबर पर दें गड़बड़ी की जानकारी

विशाल बंसल ने आगे कहा  कुछ आपराधिक तत्व प्रश्नपत्र लीक करने, ‘ब्लूटूथ डिवाइस' के जरिए नकल कराने या ‘डमी' अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं. ऐसे में इन अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए गए हैं. अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना एसओजी के वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर दी जा सकती है.

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी-

कब है राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) एग्जाम5-6 अप्रैल 2026
कहां से हासिल करें एडमिट कार्डrecruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें
एसओजी अलर्टगड़बड़ी की सूचना 9530429258 पर दें
कितने पदों पर होगी भर्तीकुल 1,015 पदों 

बता दें कि राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जो भी उम्मीदवार इस साल ये परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वो recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

एग्जाम वाले दिन अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं. साथ ही  फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) भी लेकर जाएं. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें और अपने साथ किसी भी तरह का  इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लेकर जाएं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal chunav: हुमायूं कबीर की 7 पुश्तें भी... बुर्के वाली CM पर ये क्या बोल गईं नवनीत राणा