राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज यानी 18 अप्रैल को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 का इंटरव्यू रिजल्ट जारी कर दिया है. ये परीक्षा देने वाले उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. जो कि आज जाकर खत्म हुआ है. कुल 2391 उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है. जिन भी उम्मीदवारों ने इंटरव्यू चरण में हिस्सा लिया था, वो आयोग की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1096 पदों को भरा जाना है. जिसमें से राज्य सेवा के 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पदों हैं. इस परीक्षा में बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने टॉप किया है.
पिछले साल फरवरी में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को हुआ था. प्रारंभिक परीक्षा में 6 लाख 75 हजार 80 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 3 लाख 75 हजार 665 उम्मीदवार शामिल हुए थे. 20 फरवरी 2025 को इसका रिजल्ट जारी किया गया था. प्रारंभिक परीक्षा में 21 हजार, 541 उम्मदीवार पास हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था.
मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 के बीच हुई थी. जिसमें 17 हजार, 964 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. 8 अक्टूबर, 2025 को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हुआ. मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में भाग लिया था. इंटरव्यू की प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2025 से शुरू हुई थी. जो कि 17 अप्रैल 2026 तक चली थी. उम्मीदवारों के इंटरव्यू अलग-अलग चरणों चरणों में हुए थे. वहीं अब मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है.