रेलवे स्टेशन पर कैसे मिलती है दुकान, जानें कितनी होती है कमाई

रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलकर रोजाना हजारों की कमाई की जा सकती है. जानें अप्लाई करने का तरीका, खर्च और संभावित इनकम की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुकान का किराया इस बात पर निर्भर करता है कि स्टेशन की लोकेशन क्या है.

Railway Station Platform Shop Income: अगर आप भी कोई छोटा बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि रोजाना कस्टमर खुद चलकर आपके पास आएं, तो रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलना एक शानदार ऑप्शन बन सकता है. भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकानों पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है. यही वजह है कि रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलकर अच्छी कमाई करने का मौका मिल सकता है.

रेलवे स्टेशन पर कौन खोल सकता है दुकान

रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक अप्लाई कर सकता है. अगर आपको बिजनेस की समझ है, पहले से दुकान चलाने का अनुभव है और इन्वेस्टमेंट के लिए ठीक-ठाक रकम मौजूद है, तो ये काम आपके लिए आसान हो सकता है. रेलवे के नियमों की जानकारी होना भी जरूरी है ताकि आगे की प्रक्रिया बिना किसी दिक्कत के पूरी की जा सके.

किन चीजों की दुकान खोल सकते हैं

आप रेलवे स्टेशन या प्लेटफॉर्म पर चाय कॉफी, खाने पीने की चीजें, किताबों की दुकान या ट्रेवल से जुड़ा जरूरी सामान बेच सकते हैं. आजकल बच्चों के कपड़े, टॉवल, डायपर और फैंसी ज्वेलरी की दुकानें भी खूब चल रही हैं. इसके अलावा केमिस्ट शॉप खोलने का भी ऑप्शन रहता है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी दवाएं आसानी से मिल जाती हैं.

कैसे करें शुरुआत

रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको पूरे प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. रेलवे समय समय पर टेंडर जारी करता है. इसमें आपको बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होता है. इसके बाद लाइसेंस जारी किया जाता है. इसकी पूरी जिम्मेदारी IRCTC के पास होती है.

Advertisement

IRCTC के पोर्टल से मिलेगा टेंडर

दुकान खोलने के लिए आप IRCTC के कॉर्पोरेट पोर्टल पर एक्टिव टेंडर चेक कर सकते हैं. अलग अलग रेलवे जोन भी अपने पोर्टल पर टेंडर की जानकारी देते रहते हैं. आपको जिस तरह की दुकान खोलनी है, उसी के हिसाब से पात्रता देखकर टेंडर भरा जा सकता है.

कितना आएगा खर्च

रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. करीब 40 हजार रुपये टेंडर फीस में लगते हैं. दुकान का किराया लगभग 2 लाख रुपये तक हो सकता है. इसके अलावा हेल्पर की सैलरी और सामान लाने का खर्च अलग से होता है.

Advertisement

दुकान का किराया कैसे तय होता है

दुकान का किराया इस बात पर निर्भर करता है कि स्टेशन की लोकेशन क्या है. उस स्टेशन पर रोज कितनी ट्रेनें आती हैं और प्लेटफॉर्म कितना बिजी रहता है. आप क्या बेचने वाले हैं, इससे भी किराया तय होता है. कई जगह सिर्फ चाय कॉफी की दुकान के लिए 5 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का किराया लिया जाता है.

हर दिन कितनी हो सकती है कमाई

रेलवे स्टेशन पर दुकान से होने वाली कमाई तय नहीं होती है. आपकी इनकम स्टेशन की भीड़, ट्रेनों की संख्या, यात्रियों की जरूरत और दुकान के टाइप पर डिपेंड करता है. आमतौर पर खाने पीने की छोटी दुकानों से रोज 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है. अगर 10 हजार रुपये रोजाना की एवरेज इनकम मानी जाए, तो महीने में करीब 3 लाख रुपये तक की कमाई संभव है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?