अगर आपके अंदर न्यूज रीडर बनने का हुनर है तो प्रसार भारती आपके लिए एक जबरदस्त मौका लेकर आया है. प्रसार भारती ने रीजनल न्यूज यूनिट, ऑल इंडिया रेडियो, पुणे ने न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर (कैजुअल) पोस्ट के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं. यह अपॉइंटमेंट पूरी तरह कैजुअल असाइनमेंट पर बेस्ड होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन मोड से 5 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा.
प्रसार भारती न्यूज रीडर रिक्रूटमेंट 2026 (Prasar Bharati News Reader Recruitment 2026)
पोस्ट का नाम- न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर (कैजुअल)
कुल वैकेंसी- नॉट स्पेसिफाइड (कैजुअल एंगेजमेंट)
उम्र सीमा- 21-50 साल
पेमेंट (रैम्यूनरेशन)- प्रसार भारती कैजुअल असाइनमेंट नॉर्म्स के अनुसार
क्वालिफिकेशन- ग्रेजुएशन + मराठी, इंग्लिश और हिंदी की जानकारी
एप्लीकेशन फीस- जनरल लोगों के लिए 354 रुपए और एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 266 रुपए
सलेक्शन प्रोसेस- रिटन टेस्ट (100 मार्क्स) + इंटरव्यू (100 मार्क्स)
जॉब लोकेशन- पुणे, महाराष्ट्र
लास्ट डेट- 05 मार्च 2026
प्रसार भारती न्यूज़ रीडर रिक्रूटमेंट 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Prasar Bharati News Reader Recruitment 2026 Eligibility Criteria)
एज लिमिट- 21 से 50 साल
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री
डिज़ायरेबल- जर्नलिज्म में डिप्लोमा या PG डिप्लोमा या प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 साल का एक्सपीरियंस. मराठी, इंग्लिश और हिंदी लैंग्वेज में प्रोफिशिएंसी. इसके अलावा कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी और मराठी टाइपिंग स्किल्स (प्रिफरेंस).
नोट- कैंडिडेट्स इंडियन ओरिजिन के होने चाहिए साथ ही पुणे और आस-पास के एरिया में रहने वाले होने चाहिए. मौजूदा कैजुअल न्यूज रीडर्स को भी रीस्क्रीनिंग के लिए नए तरीके से अप्लाई करना होगा.
प्रसार भारती न्यूज़ रीडर सिलेक्शन प्रोसेस 2026 ( Prasar Bharati News Reader Selection Process 2026)
- रिटेन एग्जाम (100 मार्क्स) – जर्नलिस्टिक कैपेबिलिटी और ट्रांसलेशन (मराठी-इंग्लिश और इंग्लिश-मराठी)
- पर्सनल इंटरव्यू (100 मार्क्स)- इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई करने के लिए रिटेन टेस्ट में कम से कम 50 मार्क्स जरूरी हैं.
प्रसार भारती न्यूज़ रीडर एप्लीकेशन फीस 2026 ( Prasar Bharati News Reader Application Fee 2026)
- जनरल कैटेगरी- 354 रुपए
- SC / ST / OBC कैटेगरी- 266 रुपए
पेमेंट मोड: “ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर, आकाशवाणी, पुणे-411005” के फेवर में डिमांड ड्राफ्ट. ये नॉन-रिफंडेबल होगा.
जरूरी डेट्स (Important Dates)
- नोटिफिकेशन / एक्सटेंशन की तारीख- 25 फरवरी 2026
- एप्लीकेशन जमा करने आखिरी तारीख- 05 मार्च 2026
रिटेन टेस्ट / इंटरव्यू की तारीख- बाद में बताई जाएगी
प्रसार भारती न्यूज़ रीडर भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें (How to Apply Prasar Bharati News Reader Recruitment 2026)
स्टेप 1- ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF से एप्लीकेशन फॉर्मेट डाउनलोड करें.
स्टेप 2- एप्लीकेशन फॉर्म को सभी पर्सनल, एजुकेशनल, एक्सपीरियंस और भाषा की जानकारी के साथ ध्यान से भरें.
स्टेप 3- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो और एप्लीकेशन फीस का डिमांड ड्राफ्ट अटैच करें.
स्टेप 4- एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालें जिस पर “न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर, RNU, पुणे के लिए एप्लीकेशन” लिखा होना चाहिए.
स्टेप 5- पूरा एप्लीकेशन स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट से नीचे दिए गए पते पर 05 मार्च 2026 तक या उससे पहले भेजें.
पता- हेड, रीजनल न्यूज़ यूनिट (RNU), आकाशवाणी, शिवाजीनगर, पुणे – 411005