डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ काम करने का एक अच्छा मौका आपके पास आया है. डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला डिफेंस साइंटिफिक इंफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर (डीईएसआईडीओसी) नई दिल्ली ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 2 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. डीईएसआईडीओसी ने जेआरएफ के जिन 2 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का 1-1 पद शामिल है. ये भर्ती सीधा इंटरव्यू के आधार पर होगी.
क्या है चयन प्रक्रिया
भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 मार्च को होगा. जो भी उम्मीदवार इसका हिस्सा बनना चाहते हैं वो 25 मार्च को सुबह 9 बजे से डीईएसआईडीओसी, मेटकाफ हाउस, सिविल लाइंस, दिल्ली - 110054 पते पर पहुंच जाएं. योग्य कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू, परीक्षा (उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर), प्रारंभिक जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें स्टाइपेंड के तौर पर 37,000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे.
वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीएससी, बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.
क्या है आयु सीमा
वहीं अभ्यर्थियों का अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के अभ्यर्थियों के अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिजनेस, प्रॉपर्टी, किराया से 8 लाख से ज्यादा की आय तो मिलेगा ओबीसी वाला आरक्षण?