Odisha SSB Vacancy: ओडिशा में क्लर्क पदों पर निकली ढेरों नौकरियां, तुरंत कर दें अप्लाई

स्टेट सिलेक्शन ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का मकसद हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, ओडिशा के तहत काम करने वाले कॉलेजों और इंस्टीट्यूशन्स में 883 वैकेंसी को भरना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आवेदन करने की प्रक्रिया 11 मार्च, 2026 से शुरू हो गई है जो कि 13 अप्रैल, 2026 तक चलेगी.

Odisha SSB Vacancy: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा (एसएसबी) ने जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 883 पदों को भरा जाना हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ओडिशा के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत आनेवाले कॉलेजों और इंस्टीट्यूशन में 883 वैकेंसी भरनी है. इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 11 मार्च, 2026 से शुरू हो गई है जो कि 13 अप्रैल, 2026 तक चलेगी. ग्रेजुएट्स लोग जो कि सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एडमिनिस्ट्रेटिव रोल चाहते हैं, वो इस मौके को हाथ से जाने न दें.

9 मार्च, 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप-C के पदों को भरा जाएगा. आवेदन केवल ऑनलाइन ही की जा सकेगी.

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं  जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से स्नातक (Graduation) डिग्री होगी. ये डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है.
  2. बेसिक कंप्यूटर आना चाहिए. 
  3. साथ ही उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए.

कैसे करें आवेदन

  1. आवदेन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर जूनियर असिस्टेंट/जूनियर क्लर्क रिक्रूटमेंट 2026 का लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. एक नया पेज खुलेगा. जिसमें फॉर्म होगा. इस फॉर्म में पूछी सारी जानकारी भर दें.
  4. ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  5. एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर दें. जो कि अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है. जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 200 रुपये है.

बात की जाए आयु सीमा की तो इस पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु सीमा कम से कम 21 साल की होगी और अधिकतम 42 साल.

ये भी पढ़ें-UP Police परीक्षा से पहले बड़ा झटका, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की खबर निकली फर्जी; UPSRTC ने बताया सच 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: हिन्दू Vs मुसलमान हो गया बंगाल का रण? Hindu Vs Muslim | Sucherita Kukreti