अग्निवीरों को 80% तक परमानेंट करने की खबर वायरल, आखिर सच क्या है?

वायरल नोटिस में यह दावा भी किया गया कि अब 25% की जगह 75 से 80% अग्निवीरों को परमानेंट नौकरी मिलेगी, तो कहीं सेवा निधि की रकम 25 लाख रुपये किए जाने की बात कही गई है, जो कि पूरी तरह गलत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 4 साल के लिए भर्ती की जाती है.

Agneepath Scheme Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों अग्निवीर योजना को लेकर एक नोटिस तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस नोटिस में दावा किया गया है कि इंडियन आर्मी ने अग्निवीरों के लिए बड़े बदलाव कर दिए हैं. कहा जा रहा है कि अब 25% की जगह 75 से 80% अग्निवीरों को परमानेंट नौकरी मिलेगी, तो कहीं सेवा निधि की रकम 25 लाख रुपये किए जाने की बात लिखी गई है. ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच कन्फ्यूजन पैदा होना लाजमी है. लेकिन अगर आप भी इन दावों को सच मान बैठे हैं, तो पहले पूरी बात जान लेना जरूरी है. दरअसल ये नोटिस पूरी तरह से फेक है और लोगों को गुमराह करने वाला है.

गलत हैं इस नोटिस के सारे दावे

पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, सोशल मीडिया पर घूम रहा नोटिस फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक भारत सरकार की एक फैक्ट-चेकिंग यूनिट है, जो सरकार से जुड़ी वायरल खबरों, नोटिस, सर्कुलर, योजनाओं और दावों को चेक करती है. वायरल नोटिस में कहा गया था कि इंडियन आर्मी अब 25% की जगह 75 से 80% अग्निवीरों को परमानेंट करेगी. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि ऐसा कोई नया नियम जारी नहीं किया गया है. फिलहाल अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद अधिकतम 25% अग्निवीरों को ही आगे रेग्युलर कैडर में शामिल किए जाने का प्रावधान है.

25 लाख रुपये सेवा निधि की बात भी गलत

वायरल नोटिस में यह दावा भी किया गया है कि अग्निवीरों को मिलने वाला सेवा निधि पैकेज 12 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे भी गलत बताया है. मौजूदा व्यवस्था के अनुसार 4 साल की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज मिलता है, लेकिन इसे 25 लाख रुपये किए जाने का कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं हुआ है.

असल में क्या है अग्निवीर योजना

अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 4 साल के लिए भर्ती की जाती है. सेवा अवधि पूरी होने के बाद करीब 75% अग्निवीर सेवा से बाहर हो जाते हैं, जबकि प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर लगभग 25% को आगे परमानेंट कैडर में शामिल किया जा सकता है. अग्निवीरों की मासिक सैलरी हर साल बढ़ती है. पहले साल करीब 30 हजार रुपये, दूसरे साल 33 हजार रुपये, तीसरे साल 36,500 रुपये और चौथे साल 40 हजार रुपये तक सैलरी मिलती है.

Advertisement

इस रकम का एक हिस्सा सेवा निधि फंड में जमा होता है, जिसमें सरकार भी बराबर का योगदान करती है. चार साल पूरे होने पर यही रकम ब्याज के साथ सेवा निधि पैकेज के रूप में दी जाती है.

अगर आप अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी नोटिस या मैसेज पर आंख बंद करके भरोसा न करें. भर्ती, नियम, सैलरी या किसी बदलाव से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ इंडियन आर्मी और सरकार के ऑफिशियल अपडेट पर ही भरोसा करना बेहतर रहेगा. वायरल पोस्ट और फॉरवर्ड मैसेज कई बार कन्फ्यूजन फैलाने का काम करते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- SSC Delhi Police Head Constable Exam का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर ऐसे करें चेक

Featured Video Of The Day
बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन; तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा
Topics mentioned in this article