Noida Airport Fraud Alert: नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर हो रही ठगी, अथॉरिटी ने किया सावधान

Noida International Airport Fraud Alert:  नोएडा एयरपोर्ट के लिए जो भी नौकरियां निकाली जाती हैं उनका नोटिफिकेशन http://niairport.in पर ही जारी किया जाता है. इसलिए वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें. अगर आपको कोई नौकरी लगाने का वादा करे और उसके बदले पैसे मांगे तो उसपर भरोसा न करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सभी नौकरी के अवसर केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाते हैं.

Noida International Airport Fraud Alert: नोएडा एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) इन दिनों काफी सुर्खियों में है और ऐसे में ठग इस एयरपोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अथॉरिटी (NIA) ने लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने को कहा गया है. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NIA) की और से एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा गया, हमें जानकारी मिली है कि कुछ अनधिकृत लोगों/एजेंसियों द्वारा हवाईअड्डे पर नौकरी के फर्जी प्रस्ताव/अवसर प्रसारित किए जा रहे हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है.

पोस्ट में आगे लिखा गया है, सभी नौकरी के अवसर केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. http://niairport.in. कृपया ऐसे अनधिकृत व्यक्तियों या एजेंसियों से संपर्क न करें और उन्हें किसी भी प्रकार का भुगतान न करें, जो हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने का दावा करते हैं. सतर्क रहें.

पुलिस में करें शिकायत

अगर आप नोएडा एयरपोर्ट में काम करने का सपना देखते हैं तो आप http://niairport.in वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें. इस वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन  पर ही भरोसा करें. अगर कोई व्यक्ति आपसे नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा मांगे तो उसपर विश्वास न करें और पुलिस को जानकारी भी दी. ताकि ये ठग किसी और को निशाना न बना सके.

Advertisement

क्या अभी नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरियां निकली हैं

बात की जाए इस समय नोएडा एयरपोर्ट पर निकली नौकरियों के बारे में, तो इस समय कुल  21 पदों पर नौकरियां निकाली हैं, जो कि  अलग-्लग विभाग में है. https://niairport.sensehq.com/careers इस लिंक पर जाकर आपको इनके बारे में जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-  दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली Research असिस्टेंट समेत कई पदों पर Vaccancy, 22 अप्रैल है लास्ट डेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Donald Trump ने निकाला Hormuz का तोड़? | Ceasefire