NIT Recruitment 2026: एनआईटी ने निकाली नॉन-टीचिंग पदों पर कई सारी वैकेंसी, तुरंत कर दें आवेदन

एनआईटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को फॉर्म भरते हुए शुल्क भी जमा करना. भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा. जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस कैंडिडेट्स के लिए 800 रुपए और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए फॉर्म भरते हुए जमा करवाने होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हर महीने बेसिक सैलरी 15,600 रुपए से 39,100 रुपए मिलेगी.

देश के प्रतिष्ठित संस्थान में से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न 38 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्तियां पटना में निकाली गई हैं. बिहार के जो युवा  सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए ये एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना की और से जारी आधिकारिक अधिसूचन के अनुसार असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, तकनीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती की जानी है. इन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो गई है. जो कि 24 मार्च तक चलेगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए इन पदों के लिए आवेदन कर दें. जिन भी उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होगा उन्हें हर महीने बेसिक सैलरी 15,600 रुपए से 39,100 रुपए मिलेगी.

किस पद पर निकली कितनी भर्ती

असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 2,

असिस्टेंट लाइब्रेरियन -1,

तकनीशियन -11,

टेक्निकल असिस्टेंट -10,

जूनियर असिस्टेंट -12

सुपरिटेंडेंट -2 पद 

क्या है योग्यता

  1. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए
  2. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है
  3. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, ट्रेड टेस्ट/स्किल टेस्ट, बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), डिस्क्रिटिव/शॉर्ट आंसर टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
  3. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
  4. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  5. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  6. फिर फॉर्म चेक कर जमा कर दें.

एनआईटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को फॉर्म भरते हुए शुल्क भी जमा करना. भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा. जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस कैंडिडेट्स के लिए 800 रुपए और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए निर्धारित है.

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: राज्यसभा जा रहे नीतीश, Bihar CM को लेकर किसका नाम फाइनल?