Sarkari nukari 2026 : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने प्रिंसिपल (ग्रुप ‘A') के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती एनसीईआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों (RIE) के लिए की जा रही है. अगर आप भी प्रिंसिपल बनने का सपना देख रहे हैं तो ये जॉब आपके लिए है.
यह भी पढ़ें- UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026 : महिलाओं के लिए 2584 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका
NCERT Recruitment 2026: किन शहरों में होगी नियुक्ति?
NCERT द्वारा जारी इस 'हायरिंग अलर्ट' के मुताबिक, कुल 02 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. ये पद 2 लोकेशंस के लिए हैं:
- भुवनेश्वर (ओडिशा)
- शिलॉन्ग (मेघालय)
NCERT Recruitment 2026: जरूरी तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
इस प्रतिष्ठित पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा.
अप्लाई करने की लास्ट डेट : 10 अप्रैल 2026
विज्ञापन संख्या: 178/2026
NCERT Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल में नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
- सबसे पहले www.ncert.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Announcement' सेक्शन में जाकर 'Vacancy' और फिर 'Academic' पर क्लिक करें.
- यहां आपको विज्ञापन संख्या 178/2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसके माध्यम से आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.