NIA ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, क्लर्क सहित कई पदों पर निकाली वैकेंसी, ऑफलाइन करना होगा आवेदन, जानें प्रक्रिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और क्लर्क सहित कई पदों पर भर्ती निकाली हैं. असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये एक अच्छा मौका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आवेदन करने की प्रक्रिया 18 मई तक चलने वाली है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 29 पदों पर भर्ती की जानी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन के जरिए इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 18 मई तक चलने वाली है. इसलिए उम्मीदवार इस मौके को हाथ से जाने न दें. एप्लीकेशन फॉर्म तुरंत भर दें. फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करे और बताए गए पते पर भजे दें.

एनआईए ने जिन 29 पदों पर भर्ती निकाली है, उनकी जानकारी इस प्रकार है-

  1. सेक्शन ऑफिसर/ऑफिसर सुपरिटेंडेंट (अनुभाग अधिकारी/कार्यालय अधीक्षक) के 03 पद भरे जाने हैं.
  2. असिस्टेंट (सहायक) के 03 पदों को भरा जाना है
  3. स्टेनोग्राफर श्रेणी-I के 14 पदों को भरा जाना है.
  4. अपर डिविजन क्लर्क (उच्च श्रेणी क्लर्क- यूडीसी) के 03 पदों को भरा जाना है.
  5. लोअर डिविजन क्लर्क (निम्न श्रेणी क्लर्क- एलडीसी) के 06 पद को भरा जाना है.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर आपको इस भर्ती से जुड़ा हुआ एक लिंक मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें. अब नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.  फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर दें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ जोड़कर दें.

फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद उसे सभी डॉक्यूमेट्स के साथ एक फिलाफे में डाल दें और 'डीआइजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' पते पर तय समय सीमा के अंदर भेज दें. याद रखें की 18 मई के बाद आए फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवार समय रहते ही आवदेन फॉर्म को बताए गए पते पर भेज दें.

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आपको नोटिफिकेशन पर मिल जाएगी. इसलिए नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें.

ये भी पढ़ें-रक्षा लेखा नियंत्रक जनरल के साथ काम करने का मौका, यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन जारी, 8 मई आखिरी तारीख

Advertisement
Featured Video Of The Day
आमने‑सामने थे भारत-चीन के टैंक, फायर होने ही वाला था... नरवणे का चौंकाने वाला खुलासा