राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर निकाली भर्ती, तुरंत कर दें आवेदन

जूनियर रिसर्च फेलो के कुल 2 पदों पर राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर-अहमदाबाद) ने भर्ती निकाली है. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 22 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन के जरिए ही भरे जा सकेंगे.

राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर-अहमदाबाद) ने जूनियर रिसर्च फेलो के कुल 2 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती को लेकर जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. 22 अप्रैल, 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते एप्लीकेशन फॉर्म भर दें. योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर  किया जाएगा. जो लोग भी आवेदन करेंगे उन्हें स्क्रीनिंग प्रक्रिया/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरणों से गुजरना होगा. वहीं चयन होने पर कैंडिडेट्स की हर महीने सैलरी के तौर पर 23,213 से 31,000 रुपये गगिए जाएंगे. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे.

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (बायोटेक्नोलॉजी या संबद्ध विषय में एमएससी/एमफार्मा/एमटेक) में होनी चाहिए.
  2.  प्रतिरक्षा विज्ञान, कोशिका संवर्धन, सूक्ष्म जीव विज्ञान आदि में अनुभव और ज्ञान वाले को प्राथमिकता दी जाएगी.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नाईपर-अहमदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर आवेदन करने का लिंक होगा, उस लिंक पर क्लिक कर दें. इसके बाद सबसे पहले  रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करना होगा. लॉगिन करते ही फॉर्म का पेज खुल जाएगा. फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल दें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले एक बार भर्ती का नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें. नोटिफिकेशन आप यहां पढ़ें 

ये भी पढ़ें- LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

Advertisement

 

Featured Video Of The Day
Israel-Lebanonके बीच हुआ 10 दिन का Ceasefire! | Trump | Netanyahu | Hezbollah | Iran War | Top News