Government Jobs Delhi : नेशनल बुक ट्रस्ट में निकली सीधी भर्ती, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

NBT Recruitment 2026 : नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) ने असिस्टेंट एडिटर और एडिटोरियल असिस्टेंट के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. 80,000 तक की सैलरी वाले इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है. अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं, तो ऑफलाइन मोड के जरिए तुरंत अप्लाई करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

NBT Job Alert : नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने असिस्टेंट एडिटर सहित विभिन्न 17 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. आवेदन करने की अ‍ंतिम तिथि 9 अप्रैल है.

एनबीटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

एनबीटी ने जिन 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट एडिटर (अंग्रेजी) के 3, असिस्टेंट एडिटर (अंग्रेजी) कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स/कॉफी टेबल बुक्स आदि के लिए 1, एडिटोरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स/कॉफी टेबल बुक्स आदि के लिए 2, एडिटोरियल असिस्टेंट (मराठी, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, ओडिया, तेलुगु) (प्रत्येक एक) के लिए 6 और एडिटोरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के 5 पद शामिल हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव का होना भी अनिवार्य है.

Advertisement

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 अप्रैल के आधार पर की जाएगी. वहीं, योग्य कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशव के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'उप निदेशक (एएंडई), नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली 110070' पते पर डाक कर दें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful