मुंबई पुलिस भर्ती में भारी बवाल: फिजिकल टेस्ट के लिए नहीं मिला ईमेल, भड़के उम्मीदवारों ने अंधेरी में किया चक्का जाम

मुंबई पुलिस भर्ती के अंतिम दिन मरोल कैंप पर भारी हंगामा. फिजिकल टेस्ट का ईमेल न मिलने से भड़के उम्मीदवारों ने अंधेरी में लगाया जाम.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रवेश न मिलने से नाराज उम्मीदवारों ने कैंप के बाहर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया.

Mumbai police recruitment protest : मुंबई के अंधेरी इलाके में आज सुबह उस वक्त जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मुंबई पुलिस भर्ती में शामिल होने आए सैकड़ों उम्मीदवारों ने मरोल पुलिस कैंप के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. विवाद की मुख्य वजह फिजिकल टेस्ट के लिए जरूरी 'ईमेल' (बुलावा पत्र) का न मिलना है. देखते ही देखते इस विरोध प्रदर्शन ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि पूरे अंधेरी पूर्व और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार थम गई.

क्या है पूरा मामला

सैकड़ों उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्होंने वैध आवेदन किया था, लेकिन फिजिकल टेस्ट के लिए जरूरी ईमेल (बुलावा पत्र) उन्हें समय पर नहीं भेजा गया. आज भर्ती का अंतिम दिन होने के बावजूद सुबह कई उम्मीदवारों को मरोल पुलिस कैंप के गेट के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया.

प्रवेश न मिलने से नाराज उम्मीदवारों ने कैंप के बाहर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. मरोल पुलिस कैंप की मुख्य सड़क निर्माण कार्य के कारण पहले से बंद थी, प्रदर्शन के कारण अंधेरी पूर्व और आसपास के इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire: ईरान के हमलों से America को बड़ा नुकसान! 15 सैनिक मारे गए | Trump | US Commando