MPPSC ने 81 पदों पर निकाली वैकेंसी, हाथ से न जाने दें सरकारी नौकरी लगने का ये सुनहरा मौका

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर को होने की संभावना है

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर के भर्ती निकाली है. भर्ती से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना हाल ही में जारी की गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर भर्ती की जानी है. इनमें वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर बायोलॉजी), वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर फिजिक्स) और वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर केमिस्ट्री) के पद शामिल हैं. जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं वो ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

किस पद निकली हैं कितनी भर्ती

  • वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर बायोलॉजी)- 25
  • वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर फिजिक्स)-20
  • वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर केमिस्ट्री) -36

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

एमपीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी. जो कि 20 मई तक चलेगी. जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं, वो एप्लीकेशन फॉर्म भर दें. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरा जा सकेगा. अप्लाई करने का लिंक 21 अप्रैल एक्टिव हो जाएगा. 

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/अनारक्षित और राज्य से बाहर के कैंडिडेट के लिए 500 रुपए और मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवार के लिए 250 रुपए है.

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे

Advertisement

कब होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर को होने की संभावना है.

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- NIT Recruitment 2026: एनआईटी ने निकाली नॉन-टीचिंग पदों पर कई सारी वैकेंसी, तुरंत कर दें आवेदन

Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today | Trump के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत गिरी | BREAKING NEWS | US Iran War
Topics mentioned in this article