MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा भी स्थगित, अब तीन विषयों के लिए नई तारीख का इंतजार

MPPSC Assistant Professor Exam: MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कई पदों पर भर्ती होनी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा स्थगित

मध्य प्रदेश में एक और भर्ती परीक्षा को स्थगित किया गया है. 19 नवंबर को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षा जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस की थी. इससे पहले बॉटनी की परीक्षा को भी निरस्त किया गया था, जिसके बाद अब तीनों विषयों के लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. बताया गया है कि 2024 भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने के चलते ये फैसला लिया गया. फिलहाल अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार है. 

इतने पदों पर होनी थी भर्ती

MPPSC की 2025 भर्ती के तहत कुल 19 अलग-अलग विषयों में 1249 पदों पर नियुक्ति होनी है. कंप्यूटर साइंस में 85, जूलॉजी में 169 और बॉटनी में 125 पद हैं. इनके लिए अभ्यर्थी लगातार तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब अचानक इसे स्थगित कर दिया गया है. फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि नई तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा. फिलहाल अभ्यर्थियों को इसके लिए इंतजार करना होगा. MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे लेकर जानकारी ले सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
सूरत में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटा खिड़की का शीशा, RPF ने शुरू की पत्थरबाजों की तलाश
Topics mentioned in this article
MPPSC Assistant Professor Exam
MPPSC Exam
Assistant Professor Exam

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं